गैर-कानूनी खुदाई और ट्रांसपोर्ट कर रहे  मिट्टी से लदे 5  ट्रैक्टर-ट्रालियां और हाइड्रोलिक बकट से लेस एक ट्रैक्टर को कब्जे में लिया : माइनिंग विभाग ने पुलिस को एफआईआर दर्ज करने के लिया लिखा

by
गढ़शंकर । माइनिंग विभाग ने सब-डिवीजन गढ़शंकर के कस्बा  कोट फतूही व अजनोहा पुलिस चौकी के तहत गैर-कानूनी खुदाई और ट्रांसपोर्ट कर रहे मिट्टी से लदे पांच ट्रैक्टर-ट्रालियां और हाइड्रोलिक बकट से लेस एक ट्रैक्टर को कब्जे में लिया और पुलिस को मामला दर्ज करने के लिखित भेज दिया।
माइनिंग विभाग के एसडीओ हरकंवल सिंह ने बताया कि गैर-कानूनी खुदाई और ट्रांसपोर्ट कर रहे मौके से मिट्टी से लदे तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रोलिक बकट से लेस एक ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया । इस मामले में  पुलिस चौकी कोट फतूही को एफआईआर दर्ज करने के लिए लिखित भेज दिया गया है। इसके अलावा पुलिस चौकी अजनोहा के तहत आने वाले इलाके में गैर-कानूनी खुदाई और ट्रांसपोर्टेशन के लिए मिट्टी से लदे दो ट्रैक्टर-ट्रॉली कब्जे में लेकर सबंधित पुलिस चौकी इंचार्ज को एफआईआर दर्ज करने को लोखा गया है । उन्हीनों कहा है कि गैर-कानूनी खुदाई में शामिल लोगों के खिलाफ कानून के मुताबिक कड़ी कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जायेगा।
फोटो :  गैर-कानूनी खुदाई और ट्रांसपोर्ट कर रहे पकड़े गए मिट्टी से लदे  ट्रैक्टर-ट्रॉलियाँ ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

परिवार नियोजन समय की जरुरत : डा. रघुवीर

गढ़शंकर : 11 जुलाई : पी.एच.सी. पोसी में सीनियर मैडिकल अधिकारी डा. रघुवीर सिंह की अगुवाई में ब्लाक भर में विश्व जनसंख्या दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पोसी में जागरुकता सैमीनार आयोजित किया...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिम गौरव आई टी आई में नए सत्र के लिए दाखिला पंजीकरण शुरू- संस्थान में किसी भी प्रकार का कोई फर्जी दाखिला नहीं किया जाता ऐसे फर्जी दाखिले की इच्छा रखने वाले छात्र दाखिले हेतु सम्पर्क न करें : अन्नया जोशी

 ऊना  :  हिमाचल सरकार व भारत सरकार द्वारा क्राफट ट्रेनिंग स्कीम के अन्तर्गत संचलित हिम गौरव आई टी आई सन्तोषगढ़ में नए सत्र के लिए दाखिला पंजीकरण शुरू  हो गया है जो कि पहले...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

आतंकवादियों की भर्ती, फंडिंग और समर्थन करने वाले मॉड्यूल का पर्दाफाश : आंतकवादी प्रभप्रीत सिंह सिद्धू को दिल्ली के आईजीआई हवाई अड्डे से गिरफ्तार

अमृतसर: आतंकवाद के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन के दौरान स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) अमृतसर ने आतंकवादियों की भर्ती, फंडिंग और समर्थन करने वाले एक मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए जर्मनी स्थित ऑपरेटर प्रभप्रीत सिंह...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के सीएम को 1 जून तक दी अंतरिम जमानत

नई दिल्ली : दिल्ली शराब घोटाला मामले  में जेल में बंद अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत  मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के सीएम को 1 जून कर अंतरिम जमानत दे दी है। ...
Translate »
error: Content is protected !!