कैहलू-रैणा संपर्क मार्ग का कुलदीप सिंह पठानिया ने किया शिलान्यास : लोक निर्माण विभाग के तहत लाये जाएंगे पंचायतों द्वारा निर्मित संपर्क मार्ग–विधानसभा अध्यक्ष

by
एएम नाथ। बनीखेत, (तुन्नुहट्टी ) 4 जनवरी :
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि भटियात विधानसभा क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायतों द्वारा निर्मित सभी संपर्क मार्गों को चरणबद्ध ढंग से लोक निर्माण विभाग के तहत लाया जाएगा ।
वे आज कैहलू में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए बोल रहे थे ।
उन्होंने इस दौरान 89 लाख रुपए की राशि से निर्मित होने वाले
कैहलू-रैणा संपर्क मार्ग का शिलान्यास भी किया ।
उन्होंने कहा कि कैहलू-रैणा संपर्क मार्ग को संग्रेहण तथा बलेरा गांव तक विस्तार दिया जाएगा ।
भटियात विधानसभा क्षेत्र के तहत सड़क निर्माण को लेकर अपने प्रतिबद्धता की बात दोहराते हुए कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि दिसंबर 2026 तक सभी गांव को सड़क सुविधा उपलब्ध करवा दी जाएगी ।
साथ में उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार जन कल्याण को आधार मानकर विकास कार्य को सुनिश्चित बना रही है ।
उन्होंने इस दौरान विधानसभा क्षेत्र में किये जा रहे विभिन्न विकास कार्यों का जिक्र भी अपने संबोधन में किया ।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष तरुण मल्होत्रा, एसडीएम पारस अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग दिवाकर पठानिया, जल शक्ति राजेश मोगरा, विद्युत राजीव ठाकुर, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग हर्षपुरी, विद्युत अंग्रेज सिंह, उप प्रधान ग्राम पंचायत नैनीखड्ड संजीव कुमार सहित साथ लगती पंचायत के प्रतिनिधि व गण मान्य लोग मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गीजर गैस लीक होने से 2 बहनों की मौत : दोनों बहनें बाथरूम में गई थीं नहाने – दोनों के शव पड़ चुके थे नीले

जालंधर :  गीजर गैस लीक होने से 2 बहनों की मौत हो गई। दोनों बहनें नहाने के लिए बाथरूम में गई थीं। जब वह काफी देर तक बाहर नहीं आई तो परिजनों ने बाथरुम...
हिमाचल प्रदेश

सिगनल ट्रेनिंग सैन्टर जबलपुर में भर्ती 22 मार्च से

ऊना, (9 फरवरी) – इकाई मुख्यालय कोटा के तहत सिगनल ट्रेनिंग सैन्टर जबलपुर में 22 मार्च से भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए उपनिदेशक, जिला सैनिक कल्याण मेजर...
हिमाचल प्रदेश

व्यवसायिक प्रशिक्षण योजना के तहत आवेदन आमंत्रित

मंडी 26 अगस्त । हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास निगम, मंडी द्वारा वर्ष 2023-24 के दौरान जिला मंडी के अनुसूचित जाति से संबंधित युवक-युवतियों को निगम की दलित वर्ग व्यवसायिक प्रशिक्षण योजना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

केंद्रीय बजट में हिमाचल को बड़ा झटका : उम्मीदों का पहाड़ और हाथ लगी निराशा

सुक्खू सरकार को लगा 40 हजार करोड़ का झटका 16वें वित्तायोग ने RDG ग्रांट की सिफारिश नहीं की एएम नाथ। ​शिमला : रविवार का दिन देश के लिए मिला-जुला रहा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण...
Translate »
error: Content is protected !!