कॉलेजों में नशे के खिलाफ बनाए एक सकारात्मक माहौल और कॉलेज में हर महीने बच्चों को पढ़ाए लाइफ स्किल – विश्व मोहन देव चौहान

by
ऊना, 16 दिसम्बर – नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत एसडीएम विश्व मोहन देव चौहान की अध्यक्षता में कॉलेज इंटरवेंशन के तहत बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में ब्लॉक ऊना के तहत पड़ते कॉलेज व आईटीआई संस्थानों ने प्रधानाचार्यों ने भाग लिया। एसडीएम ने कहा कि बैठक में चर्चा करने का मुख्य उद्देश्य कॉलेज में चल रहे नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत अवेयरनेस कार्यक्रम, रील चैलेंज, सेल्फी, स्पोर्ट्स इवेंट्स आदि को बढ़ावा देना है ताकि यूथ नशे की ओर न जाकर इन एक्टिविटीज की तरफ अपना ध्यान लगाएं।
इसके साथ ही एसडीएम ने बताया कि हमें छात्रों से नशे से हट कर उनसे लाइफ स्किल पर बात करना भी जरूरी है जिसमे छात्रों को बताया जाए की अपने गुस्से व भावनाओं को कैसे पर नियंत्रण किया जाए। इसके अलावा स्वस्थ्य चीजों की ओर छात्रों का ध्यान आकर्षित करें ताकि वह अपने जीवन में कभी नशे की ओर न जाएं ओर अपने अच्छे बुरे की पहचान कर पाएं। एसडीएम ने बताया कि छात्रों को अपने सही दोस्त चुनने का पता होना भी बेहद जरूरी है ताकि वे नकारात्मक पियर से हटकर साकारात्मक पियर चुनें।
इस बैठक में एसोशिएट प्रोफेसर एसवीएसडी कॉलेज भटोली, शिक्षा भारती ठम्क कॉलेज, वाइस प्रिंसिपल कन्या महाविद्यालय कोटला खूर्द, राजकीय प्रशिक्षण संस्थान ऊना, प्रिंसिपल न्यू एंजल आईटीआई पेखुबेला, प्रिंसिपल डिग्री कॉलेज ऊना, राजकीय प्रशिक्षण संस्थान वूमेन, शोभित आईटीआई चलोला व समाक्षी धीमान उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वीमिंग पुल तथा बास्केटबाल कोर्ट बनाने पर की विस्तार से चर्चा : धर्मशाला में खेल गतिविधियों के विस्तारीकरण को तैयार करें प्लान: डीसी*

पटोला में फुटबाल मैदान विकसित करने की संभावनाओं पर मांगी रिपोर्ट, शूटिंग रेंज का सफल संचालन सुनिश्चित करने के दिए निर्देश एएम नाथ। धर्मशाला, 06 जून। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने धर्मशाला में खेलकूद गतिविधियों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रिज मैदान पर 19 और 20 जून को विशाल नगर कीर्तन :गुरु तेग बहादुर साहिब के 400वें प्रकाश पर्व पर

शिमला : हिमाचल प्रदेश के शिमला में गुरु सिंह सभा व प्रदेश सरकार द्वारा गुरु तेग बहादुर साहिब के 400वें प्रकाश पर्व पर रिज मैदान पर 19 और 20 जून को विशाल नगर कीर्तन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार नई स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए निरंतर प्रयासरत – डॉ. शांडिल

एएम नाथ।  सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा नई स्वास्थ्य सुविधाओं के सृजन के दृष्टिगत निरंतर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस पार्टी और सुक्खू सरकार की खुली पोल, अंतर्कलह आया सामने- अपने हितों की लड़ाई लड़ रहे हैं सुक्खू सरकार के मंत्री और कांग्रेस के नेता : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। मंडी :  मंडी से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और सुक्खू सरकार का अंतर्कलह अब प्रदेश के समाने आ गया है। स्थिति अब एक दूसरे...
Translate »
error: Content is protected !!