कोई मुकदमा नहीं, केवल दिखावा’: सुप्रीम कोर्ट ने पराली जलाने पर पंजाब, हरियाणा सरकार को लगाई फटकार

by

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को पंजाब और हरियाणा सरकार को पराली जलाने के कारण दिल्ली में वायु प्रदूषण बढ़ने के मामले में आड़े हाथों लिया। 16 अक्टूबर को कोर्ट ने पंजाब और हरियाणा सरकार के मुख्य सचिवों को तलब किया था। सुप्रीम कोर्ट ने राज्य में पराली जलाने के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई न किए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई थी।

पिछली सुनवाई में कोर्ट ने पाया था कि पराली जलाने की घटनाओं के विरुद्ध एक भी मुकदमा नहीं चलाया गया। कोर्ट ने वायु गुणवत्ता आयोग (सीएक्यूएम) से कहा था कि वह अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने में विफल रहने वाले राज्य अधिकारियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई करे।

जज अभय एस ओका, न्यायमूर्ति अहसानुद्दीन अमानुल्लाह और न्यायमूर्ति ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ ने कहा, “आपकी ओर से कहा गया है कि करीब 1080 उल्लंघनकर्ताओं के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई, लेकिन आपने सिर्फ 473 लोगों से मामूली जुर्माना वसूला है। आप 600 या उससे अधिक लोगों को छोड़ रहे हैं। हम आपको साफ-साफ बता दें कि आप उल्लंघनकर्ताओं को यह संकेत दे रहे हैं कि उनके विरुद्ध कुछ नहीं किया जाएगा। यह पिछले तीन सालों से हो रहा है।”

सुप्रीम कोर्ट ने पर्यावरण संरक्षण कानून को बेकार बनाने के लिए केंद्र की खिंचाई की और कहा कि सीएक्यूएम अधिनियम के तहत प्रावधान जो पराली जलाने पर दंड से संबंधित है, उसका क्रियान्वयन नहीं किया जा रहा है। अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल ऐश्वर्या भाटी ने बताया कि अमृतसर, फिरोजपुर, पटियाला, संगरूर, तरन तारन जैसे पंजाब के कई जिलों में पराली जलाने के 1,000 से ज्यादा केस सामने आए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

करोड़ो लूटे 13 फार्मा कंपनियों से और लिए महंगे गिफ्ट : किस ड्रग कंट्रोलर ने कर दिया बड़ा खेल..जानिए कौन !!

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य सुरक्षा व विनियमन विभाग के असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर निशांत सरीन का भ्रष्टाचार जाल आखिरकार ईडी  की गिरफ्त में आ गया है। ईडी सरीन को आय...
article-image
पंजाब , समाचार

सतीश राणा चौथी बार प्रदेश अध्यक्ष व तीर्थ सिंह बासी दूसरी बार प्रदेश महासचिव : पससफ का 11बां प्रादेशिक डेलीगेट सम्मेलन सफलता पूर्वक संपन्न*

गढ़शंकर : पंजाब के सरकारी, अर्ध-सरकारी और बोर्डों और निगमों के कर्मचारियों के प्रमुख और संघर्षशील संगठन, पंजाब सुबार्डिनेट सर्विसज फेडरेशन के ग्यारहवा प्रादेशिक डेलीगेट सम्मेलन जालंधर में दिवंगत साथी रमेश चंद्र शर्मा नगर...
article-image
पंजाब

शिक्षकों ने फूंकी पंजाब सरकार के ‘धमकी भरे’ पत्रों की प्रतियां…बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा संघर्ष

30 अगस्त की राज्य स्तरीय बैठक में लिया जाएगा अगले आंदोलन का फैसला गढ़शंकर। पंजाब सरकार और कर्मचारियों-पेंशनरों के बीच बढ़ते विवाद के तहत गढ़शंकर सहित होशियारपुर जिले के विभिन्न ब्लॉकों में शिक्षकों और स्कूल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

3 जिलों में खुलेंगे एसटीएफ के थाने, एनडीपीएस के मामले देखेंगे – एक्शन मोड में सुक्खू सरकार

हिमाचल प्रदेश में चिट्टा समेत अन्य नशा पहुंचा रहे माफिया की कमर तोड़ने के लिए सरकार एक्शन मोड में आ गई है। एनडीपीएस से संबंधित मामलों की जांच के लिए प्रदेश के तीन जिलों...
Translate »
error: Content is protected !!