हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया का प्रवास कार्यक्रम जारी

by

21 दिसंबर से भटियात विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे

विकासात्मक कार्यों का उद्घाटन, शिलान्यास तथा शैक्षणिक संस्थानों के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोहों में रहेंगे मुख्य अतिथि

एएम नाथ। चंबा :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह पठानिया 21 दिसंबर से भटियात विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे।
विधानसभा अध्यक्ष इस दौरान विभिन्न विकासात्मक कार्यों का उद्घाटन, शिलान्यास तथा शैक्षणिक संस्थानों के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोहों में मुख्य अतिथि होंगे।
विधानसभा अध्यक्ष के जारी प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि कुलदीप सिंह पठानिया 21 दिसंबर (रविवार) को सायं सिहुंता पहुंचेंगे।
वह 22 दिसंबर (सोमवार) को प्रातः 11:30 बजे ग्राम पंचायत टुंडी में पुस्तकालय का शुभारंभ करने के पश्चात राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टुंडी के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह के मुख्य अतिथि होंगे।
कुलदीप सिंह पठानिया अपने प्रवास कार्यक्रम की निरंतरता में 23 दिसंबर (मंगलवार) को दोपहर 12 बजे पारोल गोला से गांव भियोरा तक लिंक रोड का शिलान्यास करने के पश्चात राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गोला के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता करेंगे।
विधानसभा अध्यक्ष 24 दिसंबर (बुधवार) को दोपहर 12 बजे गांव धमोई के संपर्क मार्ग का शिलान्यास करेंगे तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नगाली में नव-निर्मित प्रयोगशाला एवं पुस्तकालय भवन का उद्घाटन करेंगे और विद्यालय के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। उनका रात्रि ठहराव एनएचपीसी के विश्राम गृह समलेउ में रहेगा।
कुलदीप सिंह पठानिया 25 दिसंबर (गुरुवार) को प्रातः 11:30 बजे राजकीय उच्च विद्यालय ढलोग में नव-निर्मित अतिरिक्त चार कमरों का उद्घाटन करेंगे तथा विद्यालय के वार्षिक पारितोषिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।
वह 26 दिसंबर (शुक्रवार) को किड्स कैंप पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल चुवाड़ी के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।
विधानसभा अध्यक्ष 27 दिसंबर (शनिवार) को प्रातः 11:30 बजे ग्राम पंचायत थुलेल में विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। इनमें डिजिटल लाइब्रेरी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थुलेल, नवनिर्मित- अतिरिक्त स्कूल भवन, ग्राम पंचायत थुलेल के विस्तारित कार्य का लोकार्पण तथा गांव भंगियां से निचली भंगियां तक संपर्क मार्ग का शिलान्यास शामिल है। वह इसके पश्चात राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थुलेल के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह की भी अध्यक्षता करेंगे।
कुलदीप सिंह पठानिया सांय बद्दी- जिला सोलन के लिए प्रस्थान करेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

जेबीटी अध्यापकों के भरें जाएंगे 12 पद

ऊना, 24 नवंबर: उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा ऊना द्वारा जेबीटी अध्यापकों के 12 पद बैच बाईस अनुबंध आधार पर भरने की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए उपनिदेशक प्रारंभिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बालिकाओं में आत्मविश्वास के लिए रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम एक सराहनीय पहल : कुलदीप सिंह पठानिया

कहा, जल शक्ति मंडल चुवाड़ी के अंतर्गत विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं पर 150 करोड़ व्यय भटियात के दूर दराज गांव को पेयजल आपूर्ति के लिए 125 करोड की राशि का प्रावधान प्रथम चरण के कार्यों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

श्रमिकों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है सुक्खू सरकार : नरदेव सिंह कंवर……अंतरराष्ट्रीय श्रम दिवस पर स्वारघाट में भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड का भव्य आयोजन

एएम नाथ। स्वारघाट, 1 मई : अंतरराष्ट्रीय श्रम दिवस के अवसर पर आज स्वारघाट में हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हर घर का 15 हज़ार रुपए का बिजली बिल बचाएगी सूर्योदय योजना : जयराम ठाकुर

जीडीपी की रिकॉर्ड ग्रोथ बताती है अब तीन बड़ी अर्थव्यवस्था में जल्दी शामिल होगा भारत एएम नाथ। शिमला :   नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सूर्योदय योजना देश की...
Translate »
error: Content is protected !!