कोरोना मरीजों की सेवा में निरंतर उपस्थित समाजसेवी सुनील चौहान

by

गढ़शंकर -कोरोना वायरस के कारण यहां लोगों का रोजगार पूरी तरह से बंद हो चुका है और आम जनता को दो वक्त की रोटी खाने के लिए भी भारी जद्दोजहद करनी पड़ रही है। वही इस मुश्किल घड़ी में समाजसेवी सुनील चौहान की निष्काम सेवा भावना से कोरोनावायरस की चपेट में आए जरूरतमंद परिवारों को आशा की नई किरण दिखाई दे रही है। यहां यह बताने योग्य है कि समाजसेवी सुनील चौहान द्वारा बिना किसी भेदभाव के कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की
हर संभव मदद की जा रही है। सुनील चौहान द्वारा गांव के नौजवानों के सहयोग से ऑक्सीजन सेवा टीम का गठन करके गांव टिबिया और गांव हाजीपुर में पांच-पांच बेड के दो कोविड केयर सेंटर खोले गए हैं। इन सेंटरों में मरीजों को हर प्रकार की सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही है। जो इलाके के लोगों के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। इसके अलावा सुनील चौहान द्वारा मेरा गांव मेरी जिम्मेदारी के तहत अपनी टीम के सहयोग से अनेक विभिन्न गांव में ऑक्सीजन सिलेंडर पहुंचाए गए है। जिसके चलते समाजसेवी सुनील चौहान पूरे इलाक़े में सबके चहेते बन चुके हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सेखोवाल में लगे अंगदान कैंप में 4 लोगों ने देहदान के और 12 लोगो ने नेत्रदान के फॉर्म भरे :  रोटरी आई बैंक एंड कॉर्नियल ट्रांसप्लांटेशन सोसाइटी होशियारपुर द्वारा श्री गुरु रविदास प्रबंधक कमेटी सेखोवाल के सहयोग से लगाया कैंप

गढ़शंकर :  रोटरी आई बैंक एंड कॉर्नियल ट्रांसप्लांटेशन सोसाइटी होशियारपुर द्वारा श्री गुरु रविदास प्रबंधक कमेटी सेखोवाल के सहयोग से श्री गुरु रविदास जी के गुरुद्वारा साहिब के परिसर में डॉ. भीम राव आंबेडकर...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ पुलिस ने एक सप्ताह में 13 भगोड़े/वांछित आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुनीत महाजन : चंडीगढ़, 11 जून ।  चंडीगढ़ पुलिस के पीओ (Proclaimed Offender) एवं समन स्टाफ ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) यूटी चंडीगढ़ के निर्देशों तथा डीएसपी डीसीसी पी. अभिनंदन के पर्यवेक्षण में बड़ी...
article-image
पंजाब

वाहन चलाने वाले नाबालिग के इलावा माता-पिता पर होगी कार्रवाई : हरपाल चीमा

चंडीगढ़  : पंजाब सरकार ने नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने के मामलों पर सख्ती बरतने का फैसला किया है। सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि सड़क सुरक्षा के मामले में किसी भी प्रकार की...
Translate »
error: Content is protected !!