कोरोना मुक्त गांव अभियान की शुरुआत: जिले के अलग- अलग गांवों में कोविड टीकाकरण व टैस्टिंग कैंप आयोजित

by

स्थानीय सिविल व पुलिस अधिकारियों की ओर से गांवों में लोगों को कोविड बचाव संबंधी किया गया जागरुक
गांव की पंचायतों को 100 प्रतिशत टीकाकरण के लिए किया गया प्रोत्साहित
कोविड वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित, सभी योज्य लाभार्थी जरुर करवाएं वैक्सीनेशन: डिप्टी कमिश्नर
पंचायतों व विभिन्न संगठनों को इस अभियान में ज्यादा से ज्यादा सहयोग करने का किया आह्वान
होशियारपुर  I जिला प्रशासन की ओर से कोरोना मुक्त गांव अभियान की शुरुआत करते हुए आज ग्रामीण क्षेत्रों में जिले के सिविल व पुलिस अधिकारियों की देखरेख में कोविड टीकाकरण, टैस्टिंग व जागरुकता अभियान की चरणबद्ध तरीके से शुरुआत की गई। जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने बताया कि गांवों की पंचायतों व गांव वासियों के सहयोग से जिले के सभी सब डिविजनों में संबंधित एस.डी.एम्ज की ओर से इस अभियान पूरे उत्साह से हिस्सा लेते हुए इसकी शुरुआत करवाई गई। उन्होंने कहा कि इस अभियान के अंतर्गत गांवों में पैर पसार रहे कोविड-19            को सभी के संयुक्त प्रयासों व कोविड निर्देशों का मुकम्मल पालन करवा कर रोका जाएगा। उन्होंने कहा कि पंचायतों की ओर से कोरोना की पहली लहर के दौरान भी वायरस की रोकथाम के लिए अहम प्रयास किए गए हैं व अब दोबारा पंचायतें कोरोना मुक्त गांव अभियान को पूरी तरह कामयाब करने के लिए आगे आएं ताकि ग्रामीण क्षेत्रों से इस वायरस का खात्मा किया जा सके।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग, पंचायतों, जी.ओ.जीज व विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने इस अभियान को और ज्यादा मजबूती दी है, जिसके चलते जहां जागरुकता फैलाने में आसानी रही वहीं अधिक से अधिक लाभार्थियों का टीकाकरण व टैस्टिंग भी की गई। आज ब्लाक चक्कोवाल में एस.डी.एम होशियारपुर अमित महाजन की ओर से विशेष तौर पर दौरा किया गया। गांव मुंडियां रंगड़ा में निरीक्षण के दौरान उनके साथ डी.एस.पी गुरप्रीत सिंह व एस.एम.ओ डा. बलदेव सिंह भी मौजूद थे। दसूहा में एस.डी.एम रणदीप सिंह व डी.एस.पी मुनीश कुमार की ओर से गांव छांगला व उस्मान शहीद, मुकेरियां में एस.डी.एम अशोक कुमार व डी.एस.पी रविंदर सिंह ने अलग-अलग गांवों का दौरा कर लोगों को जागरुक किया। इसी तरह गढ़शंकर में एस.डी.एम हरबंस, उड़मुड़ टांडा में सचिव आर.टी.ए प्रदीप सिंह ढिल्लों व चब्बेवाल में सहायक आबकारी कमिश्नर अवतार सिंह कंग के नेतृत्व में टीमों ने जहां लोगों का टीकाकरण किया वहीं उन्हें कोविड बचाव संबंधी स्वास्थ्य हिदायतों के बारे में भी जागरुक किया।
अपनीत रियात ने लोगों को जागरुक करते हुए कहा कि पंजाब सरकार की ओर से टीकाकरण अभियान को तेज करने के लिए कोरोना मुक्त अभियान की शुरुआत की गई है। इसके अंतर्गत 100 प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य पूरा करने वाले हर गांव को 10 लाख रुपए की विकास ग्रांट दी जाएगी । इसके लिए गांव की पंचायते इस अभियान में बढ़ चढ़ कर अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि कोविड-19 वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है। इस लिए सभी योज्य व्यक्ति अपने व अपनों की सुरक्षा के लिए जल्द से जल्द कोरोना के खिलाफ टीकाकरण जरुर करवाएं। उन्होंने कहा कि कोविड का टीकाकरण प्रतिरोधक प्रणाली को मजबूत बनाने के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। इस लिए अफवाहों पर विश्वास न करें बल्कि अपना कोविड-19 टीकाकरण जरुर करवाएं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

510 ग्राम नशीला पाऊडर बरामद : युवती सहित तीन ग्रिफतार

गढ़शंकर: गढ़शंकर पुलिस ने एक क ार स्वार युवती सहित तीन को 510 ग्राम नशीला पाऊडर बरामद कर ग्रिफतार कर लिया। गढ़शंकर थाने में तैनात सब इंस्पेकटर कुलदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी...
article-image
पंजाब

विद्या मंदिर के खिलाड़ियों ने 68वीं नेशनल नेटबॉल प्रतियोगिता में गोल्ड मैडल जीतकर की ऐतिहासिक जीत प्राप्त

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : लुधियाना में आयोजित 68वीं नेशनल नेटबॉल प्रतियोगिता में होशियारपुर जिले के विद्या मंदिर स्कूल की खिलाड़ियों ने छत्तीसगढ़ टीम को हरा कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया। यह होशियारपुर ज़िले के लिए...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कश्मीर से पंजाब पढ़ने आए छात्राओं पर फूटा पहलगाम हमले का गुस्सा, हॉस्टल में घुसकर की गाली-गलौच और मारपीट

चंडीगढ़ । जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पंजाब में कश्मीरी छात्रों के साथ मारपीट करने की घटनाएं सामने आई हैं। जम्मू-कश्मीर के अधिकतर विद्यार्थी उच्च शिक्षा के लिए पंजाब के...
article-image
पंजाब

दिल्ली के बाद ‘पंजाब में AAP से सीधे मुकाबले की तैयारी में BJP : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह की दो टूक- अकाली से नहीं होगा कोई गठबंधन, अकेले बनाएंगे सरकार

दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद भारतीय जनता पार्टी की नजर अब बॉर्डर स्टेट पंजाब पर है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी को करारी शिकस्त देने के बाद बीजेपी ने पंजाब...
Translate »
error: Content is protected !!