कोर्ट के आदेश के बाद पंजाब सरकार ने वापस ली विवादित ‘लैंड पूलिंग पॉलिसी

by

चंडीगढ़ । राजनीतिक और कानूनी दबाव के बीच, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी सरकार ने सोमवार को 14 मई 2025 को जारी विवादित लैंड पूलिंग पॉलिसी और इसके बाद किए गए सभी संशोधन वापस ले लिए।

आवास एवं शहरी विकास विभाग के मुख्य सचिव की ओर से जारी प्रेस नोट में कहा गया कि इस पॉलिसी के तहत किए गए सभी फैसले तुरंत प्रभाव से रद्द किए जाते हैं।

इसमें जारी किए गए ‘लेटर ऑफ इंटेंट’ (LOIs), पूरी हुई रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, और पॉलिसी के तहत उठाए गए अन्य सभी कदम शामिल हैं. प्रेस नोट में कहा गया, ‘सरकार 14.05.2025 को जारी लैंड पूलिंग पॉलिसी और उसके बाद हुए सभी संशोधन वापस लेती है. इसके तहत अब तक उठाए गए सभी कदम भी रद्द किए जाते हैं.’

SAD ने बताया ‘जनता की जीत :  जैसे ही इस विवादित पॉलिसी को वापस लेने का ऐलान हुआ, शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने इसे जनता की जीत बताया. उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘मैं बहादुर अकाली कार्यकर्ताओं, किसानों, मजदूरों और दुकानदारों को सलाम करता हूं, जिन्होंने एकजुट होकर अरविंद केजरीवाल को लैंड पूलिंग स्कीम वापस लेने पर मजबूर कर दिया. यह असल में जमीन हड़पने की योजना थी, जिसके जरिए आम आदमी पार्टी दिल्ली के बिल्डरों से 30,000 करोड़ रुपये जुटाकर देशभर में पार्टी का विस्तार करना चाहती थी।

कोर्ट ने लगा दी थी रोक : यह फैसला उस समय आया है जब कुछ दिन पहले ही पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने अधिवक्ता गुरदीप सिंह गिल की याचिका पर सुनवाई करते हुए लैंड पूलिंग पॉलिसी 2025 के क्रियान्वयन पर अंतरिम रोक लगा दी थी।

7 अगस्त को सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच- जस्टिस अनुपिंदर सिंह ग्रेवाल और जस्टिस दीपक मांचंदा- ने कहा, ‘जिस जमीन को अधिग्रहित करने की योजना है, वह पंजाब की सबसे उपजाऊ जमीन में से है और इसका असर सामाजिक ढांचे पर पड़ सकता है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

पंजाब कांग्रेस में एकजुटता का प्रदर्शन : परगट सिंह ने संभाली प्रदेश अध्यक्ष की कमान, परगट बोले—2027 की लड़ाई के लिए संगठन मजबूत करना प्राथमिकता

चंडीगढ़ में पदभार ग्रहण समारोह में सचिन पायलट, चन्नी, बाजवा और राजा वड़िंग समेत वरिष्ठ नेता जुटे चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी और नेतृत्व को लेकर लंबे समय से जारी खींचतान के बीच रविवार...
article-image
पंजाब

दलजीत अजनोहा को निकी निकिया करुंबलां प्रकाशन द्वारा किया सम्मानित :  अजनोहा ने पत्रकारिता के क्षेत्र में नये कदम उठाये – काहलों और बैंस

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा  :   दलजीत अजनोहा ने पिछले तीन दशकों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काफी प्रगति की है। ये विचार सुर संगम एजुकेशनल ट्रस्ट के संरक्षक हरभजन सिंह काहलों और चंचल सिंह बैंस ने...
पंजाब

नहा रही युवती का वीडियो बनाया : पुलिस ने बाप-बेटे के खिलाफ धारा 354, 506 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर लिया

कपूरथला : जिले में बाथरूम में नहा रही युवती का वीडियो बनाने के मामले में पुलिस ने बाप-बेटे के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल अभी किसी भी आरोपी...
Translate »
error: Content is protected !!