कोर्ट के बाद अब स्कूलों को मिली बम की धमकी, पुलिस ने खाली कराए स्कूल

by

लुधियाना : पंजाब में सुरक्षा को लेकर नई चिंता पैदा हो गई है। बता दें कि सुबह-सुबह लुधियाना और फतेहगढ़ साहिब के कोर्टों को बम धमकी मिलने के बाद अब स्कूलों को भी निशाना बनाया गया है।

मोगा जिले के दो प्राइवेट स्कूलों को बम धमकी मिलने के बाद तुरंत एहतियात के तौर पर खाली करवा दिया गया। जानकारी के अनुसार, धमकी मिलने के तुरंत बाद स्कूल प्रशासन ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्कूल परिसर की पूरी सुरक्षा जांच की और मामले की गहन छानबीन शुरू कर दी। अधिकारियों का कहना है कि धमकी भेजने वाले की पहचान के प्रयास जारी हैं।

सर्दियों की छुट्टियों के बाद आज खुले स्कूल : यह घटना ऐसे समय सामने आई है जब पंजाब में सर्दियों की छुट्टियों के बाद आज ही स्कूलों का पहला दिन था। धमकी मिलने के बाद बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों में डर और चिंता का माहौल देखा गया।

पुलिस ने लोगों से की अपील :  पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत जानकारी दें और अफवाहों पर विश्वास न करें। साथ ही, सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आसपास के इलाकों में अतिरिक्त पेट्रोलिंग भी बढ़ा दी गई है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Lamrin Tech Skills University Hosts

“Global Pass” Tournament Organized by Global Pass Career Consultancy Sees Enthusiastic ParticipationHoshiarpur /Daljeet Ajnoha/April 29 : Lamrin Tech Skills University hosted an Indo-African Cultural Fest along with the “Global Pass” Tournament, organized by Global...
article-image
पंजाब

आज के इस आधुनिक समय में महिलाएं पुरुषों से कम नहीं : नीरज नैय्यर 

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत साहू में शिविर आयोजित, विधायक नीरज नैय्यर ने की अध्यक्षता 2 लाख 31 हज़ार की एफडीआर का किया वितरण एएम नाथ। चम्बा :  विधायक नीरज नैय्यर ने कहा...
article-image
पंजाब

पंजाब में 4 जगहों पर रेड : खालिस्तानी और गैंगस्टर केस में एनआईए का बड़ा एक्शन

खालिस्तानी और गैंगस्टर के संगठन से जुड़े मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी एनआईए  की ओर से बड़ी कार्रवाई की गई है. एनआईए की टीम ने शुक्रवार (20 सितंबर 2024) को पंजाब में चार जगहों...
article-image
पंजाब

डेरा लोह लंगर की ओर से पूरे गांव में लगाए पौधे

बाबा विक्रमजीत सिंह जी की ओर से डेरे की संगतों के सहयोग से यह प्रयास किया गया होशियारपुर l दलजीत अजनोहा :  बढ़ रहे प्रदूषण के लेकर यहां सरकार की ओर ज्यादा से ज्यादा...
Translate »
error: Content is protected !!