कोर्ट ने सुनाई सजा : मरते दम तक के लिए आजीवन कारावास : कट्टे की नोक पर बारी-बारी लूटी थी नाबालिग की इज्जत

by

अलवर :  राजस्थान के अलवर में कट्टे की नोक पर नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपियों को मरते दम तक की सजा सुनाई गई है. हथियार के बल पर तीन युवकों ने नाबालिग की आबरू लूटी थी. अब कोर्ट ने त्वरित सजा सुनाते हुए आरोपियों को मरते दम तक आजीवन कारावास की सजा सुनाई.

जानकारी के अनुसार, पॉस्को कोर्ट संख्या 1 के जज ने एक गैंगरेप के मामले में तीन आरोपियों को मरते दम तक आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. साथ ही प्रत्येक पर 34 हजार रुपए का जुर्माना लगाया. न्यायालय ने पीड़िता को जुर्माने की राशि और सहायता स्वरूप 5 लाख रुपए प्रतिकर भी देने के आदेश दिए हैं. सरकारी वकील रोशनदीन खान ने बताया कि बड़ौदामेव थाने इलाके की 11 वी कक्षा की एक नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया. मामले में न्यायालय के समक्ष 29 गवाह और 42 दस्तावेज के साथ एफएसएल रिपोर्ट व अन्य जरूरी जांच की रिपोर्ट भी पेश की गई. सभी रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई. सरकारी अधिवक्ता ने बताया कि पीड़िता रात्रि को शौच करने के लिए गई हुई थी. इस दौरान पड़ोस के गांव में रहने वाले तीनों युवक घात लगाए बैठे थे. नाबालिग को पकड़कर दूसरे खेत में ले गए, जिनमें अनिल, प्रदीप, सूरज ने हथियार के बल पर खेत में ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया. इस पर न्यायालय ने फैसला सुनाते हुए सजा के साथ प्रत्येक आरोपी पर 34 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है.

 

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

*हरोली को उपमुख्यमंत्री की बड़ी सौगात – शुरू हुई दुलैहड़ मुद्रिका बस सेवा*

रोहित जस्वाल। ऊना, 14 फरवरी। हरोली क्षेत्र की जनता को बेहतर परिवहन सुविधा प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता को साकार करते हुए उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने क्षेत्रवासियों को दुलैहड़ मुद्रिका बस सेवा की...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

3 दिन में काटे 1,500 बाइकर के चालान -पुलिस ने हुड़दंग मचाने और नियमों की अवहेलना पर कसा शिकंजा

मंडी : पजांब और अन्य राज्यों से हिमाचल आ रहे बाइकर्स द्वारा हुड़दंग मचाने और नियमों की अवहेलना पर मंडी पुलिस कार्रवाई कर रही है। बाईकर्स की रेस पर मंडी पुलिस ने ब्रेक लगाई है। नियमों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार के प्रयास से शिक्षा में स्थापित हो रही उत्कृष्टता : कुलदीप सिंह पठानिया

विधानसभा अध्यक्ष ने राजकीय महाविद्यालय चुवाड़ी के वार्षिक समारोह में नवाजे मेधावी कहा, भटियात के मौहल चलेरा में स्थापित होगी ‘ग्लोबल स्किल्स एंड डिजिटल यूनिवर्सिटी एएम नाथ। चुवाड़ी (चम्बा) :राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चुवाड़ी में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

5 लाख रुपये सालाना मुफ्त इलाज : स्वयं अपना आयुष्मान कार्ड बना सकते , आयुष्मान योजना के लाभार्थी

चंडीगढ़ : आयुष्मान योजना के लाभार्थी अब अपना कार्ड खुद या किसी भी अन्य व्यक्ति के सहयोग से बना सकेंगे। इसके लिए अब केवल सरकारी कर्मियों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। आयुष्मान आपके द्वार...
Translate »
error: Content is protected !!