कोलकाता रेप-मर्डर केस : मुख्य दोषी संजय रॉय को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा- ट्रेनी डॉक्टर को मिला इंसाफ

by
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में हुए सनसनीखेज ट्रेनी डॉक्टर रेप-मर्डर केस में अदालत ने मुख्य आरोपी संजय रॉय को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिरबन दास ने फैसला सुनाते हुए इसे ‘रेयरेस्ट ऑफ रेयर’ मामला नहीं माना और इसलिए आरोपी को मृत्युदंड की जगह उम्रकैद की सजा दी। अदालत ने आरोपी पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
अदालत ने राज्य सरकार को पीड़िता के परिवार को 17 लाख रुपये का मुआवजा देने का भी निर्देश दिया है, हालांकि पीड़िता के माता-पिता ने कहा है कि उन्हें किसी मुआवजे की आवश्यकता नहीं है। संजय रॉय को बीएनएस की धारा 64, 66 और 103 (1) के तहत दोषी ठहराया गया है। इन धाराओं में अधिकतम सजा फांसी या उम्रकैद का प्रावधान है।
फैसला सुनाने से पहले न्यायाधीश ने संजय रॉय से कहा कि उस पर लगे बलात्कार और हत्या के सभी आरोप साबित हो चुके हैं। वहीं, संजय रॉय ने अपनी सफाई में कहा कि उसे झूठा फंसाया गया है। उसने दावा किया कि वह हमेशा रुद्राक्ष की माला पहनता है और यदि उसने अपराध किया होता तो माला घटनास्थल पर ही टूट जाती। उसने यह भी आरोप लगाया कि उसे बोलने नहीं दिया गया और जबरदस्ती कागजों पर हस्ताक्षर कराए गए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

स्वर्गीय माता गुरदेव कौर बसरा जी का श्रद्धांजलि समारोह 8 अगस्त को होगा

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : फास्ट वे नेटवर्क फगवाड़ा के एम डी हरमिंदर सिंह बसरा के माता श्रीमती गुरदेव कौर बसरा का पिछले दिनों देहांत हो गया था दिवंगत आत्मा की शांति हेतु गुरुद्वारा बाबा सत्याभान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त ने शिलारू, थरमेटी और भट्टाकुफर फल एवं सब्जी मंडियों के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

शिमला : 29 जून – उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आगामी सेब सीजन को लेकर आज शिलारू, थरमेटी और भट्टाकुफर में फल एवं सब्जी मंडियों के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और इनके कार्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी के पड्डल ग्राउंड में अग्निवीर भर्ती रैली शुरू : फिजिकल टेस्ट देने के लिए पहले दिन आए 255 अभ्यर्थी

मंडी, 20 दिसम्बर। मंडी के पड्डल मैदान में अग्निवीर भर्ती रैली शुरू हो गई। दौड़ के प्रथम बैच को उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी ने झंडी दिखाकर किया रवाना किया। युवा अभ्यर्थियों नेे पूरे दम-खम...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लड़की बार-बार कहती सुनी जा रही है कि मामी आ जाएंगी, छोड़ दीजिए :कांग्रेस नेता की शर्मनाक हरकत, लड़की को दिखाया प्राइवेट पार्ट : पार्टी ने लिया एक्शन

बागपत : उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से कांग्रेस नेता की शर्मसार हरकत सामने आई है. कांग्रेस जिलाध्यक्ष का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. वायरल वीडियो में जिलाध्यक्ष एक लड़की को...
Translate »
error: Content is protected !!