छोटा भंगाल के लोगों का MLA किशोरी लाल ने जाना दर्द

by
एएम नाथ।  बैजनाथ 20 नवंबर :- विधायक किशोरी लाल ने बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के दुर्गम क्षेत्र छोटा भंगाल के लोहारडी आयोजित ‘ सरकार जनता के द्वार’ कार्यक्रम में शामिल हुए ।
इस अवसर पर उन्होंने ग्राम पंचायत स्वाड़ , लुआई और पोलिंग के स्थानीय लोगों द्वारा विधायक किशोरी लाल के समक्ष विभिन्न मामलों से जुड़ी अपनी समस्याएं एवं मांगें प्रस्तुत की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता की समस्याओं एवं मांगों पर शीघ्र कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम प्रदेश में लोगों की समस्याओं के समाधान एवं उनकी मांगों को सरकार के प्रतिनिधियों के समक्ष रखने के लिए आरम्भ किया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह बढ़-चढ़कर इस कार्यक्रम में हिस्सा लें, ताकि सरकार लोगों के कल्याणार्थ चलाई जा रही योजनाओं का सफल क्रियान्वयन कर जनता को लाभान्वित कर सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास में दलगत राजनीति से ऊपर उठकर एक समान कार्य किया जा रहा है और इसी सोच के साथ बैजनाथ विस में विकास के लिए भी पूर्ण सहयोग दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए नई नीतियों को लागू कर रही है।
उन्होंने कहा कि पूरे विधान सभा क्षेत्र में समान विकास को सुनिश्चित बनाया गया है और हर पंचायत में विकास के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध करवाई गई है। उन्होंने कहा कि बैजनाथ विधान सभा क्षेत्र में बड़ा और छोटा भंगाल घाटी पिछड़ा इलाका है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा में जोड़ना और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सभी गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिये गंभीर प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने भूजलिंग के लिए सड़क बनाने का आश्वाशन भी दिया। उन्होंने कहा कि जल्दी ही बैजनाथ से बाया बीड राजगुंधा लुआई के लिए बस सेवा आरम्भ की जाएगी। उन्होंने आजाद युवक मण्डल के मंच के सौंदर्यकरण के लिए 3 लाख रुपए देने की घोषणा की।
इस अवसर पर बीएमओ बैजनाथ दिलावर दियोल , पोलिंग प्रधान शालू देवी , स्वाड़ प्रधान गुड़ी देवी , लुआई प्रधान सुरेंद्र कुमार , छागा राम, सुनील कुमार , पृथी करोटी , अजय गौड़ , संजीव कुमार , तिलकराज, मेहर सिंह , सीताराम ,हीरालाल , पवन कुमार ,विभिन्न विभागों के अधिकारी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Like

 

Comment
Send
Share
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

रिकवरी मामलों में तेजी लाते हुए पेंडिंग मामलों को दी जाए प्राथमिकताः कोमल मित्तल

डिप्टी कमिश्नर ने राजस्व अधिकारियों की मासिक बैठक की अध्यक्षता की होशियारपुर, 20 जनवरीः डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल की अध्यक्षता में आज जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में राजस्व विभाग के अधिकारियों की मासिक समीक्षा बैठक...
article-image
पंजाब

चब्बेवाल विधानसभा उपचुनाव- वोटर कार्ड के अलावा 12 अन्य दस्तावेज दिखाकर भी किया जा सकता है मतदान: रिटर्निग अधिकारी

होशियारपुर, 16 नवंबर: अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर-कम- रिटर्निंग अधिकारी 044 चब्बेवाल राहुल चाबा ने विधानसभा के समूह योग्य वोटरों को अपील करते हुए कहा कि 20 नवंबर (बुधवार) को चब्बेवाल विधानसभा के उप चुनाव में...
article-image
पंजाब

दान की गई आंख से बख्शीराम का जीवन रोशन हुया : लोग मरने के बाद आंखें दान कर किसी की अंधेरी जिंदगी में रोशनी भरने के लिए आगे आए – प्रो. सरीन

गढ़शंकर, 11 दिसंबर : रोटरी आई बैंक और कॉर्नियल ट्रांसप्लांट सोसायटी होशियारपुर ने गढ़शंकर में डॉ. तरसेम सिंह चेयरमैन बॉडी डोनेशन कमेटी की अध्यक्षता में एक प्रभावशाली समारोह का आयोजन किया। इस समारोह में...
article-image
पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ब्रहमलीन सतगुरू लाल दास जी महाराज भूरीवालों के 134 वें अवतार दिवस को समर्पित तीन दिवसीय संत समागम का शुभारंभ

जगतगुरू आचार्य बाबा गरीबदास रचित बाणी के प्रचार प्रसार के चलते लाखों की तदाद में संगत अंध विशवास, टूणे टामणे से दूर रह कर परमार्थ मार्ग के साथ जुड़ कर आपनाजीवन को सुधार रही...
Translate »
error: Content is protected !!