कोविड की मौजूदा स्थिति की समीक्षा हेतु सांसद मनीष तिवारी द्वारा जिला रूपनगर में उच्चाधिकारियों से बैठक

by

रूपनगर: जिला रूपनगर में कोरोना वायरस की मौजूदगी की स्थिति और प्रशासन द्वारा किए जा रहे बंदोबस्तों का जायजा लेने हेतु श्री आनंदपुर साहिब से सांसद मनीष तिवारी द्वारा आज कनाल रेस्ट हाउस, रूपनगर में जिला प्रशासन के उच्च अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। बैठक में डिप्टी कमिश्नर रूपनगर सोनाली गिरी, एसएसपी डॉ अखिल चौधरी, पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन पवन दीवान के अलावा सिविल सर्जन डॉ दविंदर ढांढा भी विशेष तौर पर मौजूद रहे।
इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर रूपनगर सोनाली गिरी ने बताया कि सांसद मनीष तिवारी द्वारा विशेष तौर पर जिले में कोरोना के फैलाव को रोकने हेतु चलाई जा रही वैक्सीनेशन मुहिम की मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी ली गई। डिप्टी कमिश्नर द्वारा बताया गया कि चाहे वैक्सीनेशन की मुहिम बेरोक तरीके से जारी है, लेकिन मौजूदा समय में वैक्सीन की उपलब्धता कम हो रही है। जिस पर सांसद मनीष तिवारी ने प्रशासन को यह भरोसा दिलाया कि वह सरकार से बातचीत करके इस संबंध में जल्द ही कोई हल निकालेंगे। इसके अलावा, मनीष तिवारी द्वारा जिले में सरकारी और निजी अस्पतालों में मौजूदा समय में कोविड के मरीजों के ईलाज हेतु बिस्तरों की उपलब्धता बारे और खाली पड़े बेडों की जानकारी भी ली गई। पूछे जाने पर सिविल सर्जन डॉ दविंदर ढांढा ने बताया कि अस्पतालों में मौजूदा समय में ऑक्सीजन की सप्लाई संतुष्टिजनक है, लेकिन उन्होंने सांसद मनीष तिवारी के समक्ष यह बिनती भी की कि जिले में अपने ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाने हेतु सरकार से जरूरी मंजूरी लेने का काम तेजी से किया जाए। सिविल सर्जन ने बताया कि मौजूदा समय में कोरोना वायरस के संदिग्ध केसों को घरों में होम आइसोलेशन में रखा गया है, उनको सेहत विभाग और जिला प्रशासन की टीमों द्वारा फतेह किट घरों में ही दी जा रही हैं।
मनीष तिवारी ने जिला प्रशासन द्वारा कोविड के फैलाव को रोकने हेतु और संदिग्ध मरीजों के इलाज के लिए किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की और भरोसा दिलाया गया कि जिले में ऑक्सीजन के प्लांट लगाए जाने हेतु और कोविड वेक्सिनेशन की सभी खुराकों को लाने के लिए वह केंद्र सरकार व पंजाब सरकार के साथ उच्च स्तर पर बातचीत करेंगे और इसका जल्द हल निकालेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

2 पिस्तौल और 11 कारतूस बरामद : आतंकी इकबालप्रीत के दो साथी गिरफ्तार

चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस ने मंगलवार दोपहर आतंकी इकबालप्रीत सिंह उर्फ बुच्ची व टारगेट किलिंग के आरोप में तिहाड़ जेल में बंद रमनदीप बग्गा उर्फ कनाडा से जुडे़ दो लोगों के गिरफ्तार होने की...
article-image
पंजाब

आप सरकार द्वारा असफलता छुपाने के लिए मासूमों को नशों के अपराध में फर्जी तौर पर शामिल करना घोर निंदनीय : तीक्ष्ण सूद

आप सरकार बहुत से मामलों में झूठे आंकड़े तैयार करके अपनी साख बचाने में तुली हैं : सूद होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा :  पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा गया...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हरित ईधन को बड़े स्तर पर बढ़ावा देने का निर्णय : मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को नवोन्मेषी विचारों के साथ जन-कल्याण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अधिकारियों को कल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी कार्यान्वयन सुनिश्चित करने के लिए अग्र-सक्रिय कदम उठाने के साथ जनता का कल्याण सुनिश्चित करने के लिए नवोन्मेषी विचारों के साथ...
article-image
पंजाब

ब्रह्मलीन संत बाबा बतन गिर जी का जन्म दिवस मनाया

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  कस्बा माहिलपुर में डेरा नंगल खूंगा के महापुरुष ब्रह्मलीन संत बाबा बतन गिर जी का जन्म दिवस उनके प्रिय भक्त डाक्टर जरनैल राम की ओर से समूह संगतों के सहयोग से...
Translate »
error: Content is protected !!