कोविड वैक्सीन के लिए सेवा केंद्रों के माध्यम से करवाई जा सकेगी रजिस्ट्रेशन: अमित कुमार पंचाल

by

जिले के 25 सेवा केंद्रों में रजिस्ट्रेशन की शुरुआत, सिविल अस्पताल होशियारपुर सहित 17 सरकारी व 7 प्राइवेट अस्पतालों में होगा कोविड की रोकथाम के लिए टीकाकरण
तीसरे पढ़ाव के अंतर्गत 451 सीनियर सिटीजन व 45 कोमोरविड व्यक्तियों का हो चुका है टीकाकरण
होशियारपुर, 03 मार्च:
कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए शुरु हुए कोविड वैक्सीन के तीसरे पढ़ाव के दौरान 60 वर्ष या इससे अधिक आयु वर्ग के लोगों व 45 व 59 वर्ष तक के अलग-अलग बीमारियों से ग्रस्त लोगों के टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन अब जिले के सेवा केंद्रों के माध्यम से भी हो सकेगी।
अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर अमित कुमार पांचाल ने इस संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि आनलाइन पोर्ट कोविन 2.0 पर अपने आपको रजिस्टर करने से असमर्थ लोगों की सुविधा के लिए पंजाब सरकार की ओर से यह रजिस्ट्रेशन जिले के 25 सेवा केंद्रों में शुरु कर दी गई है। उन्होंने बताया कि रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदक को आयु के सबूत के तौर पर अपना फोटो आई.डी कार्ड लाना पड़ेगा  व यदि कोई व्यक्ति किसी बीमारी से ग्रस्त है तो उसको रजिस्टर्ड मैडिकल प्रैक्टिशनर की ओर से इस संबंधी दिया सर्टिफिकेट देना पड़ेगा जिसके बाद उसकी रिहायश के नजदीक टीकाकरण सैंटर के लिए रजिस्ट्रेशन हो सकेगी।
टीकाकरण सैंटरों के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि सिविल अस्पताल होशियारपुर व पुलिस लाइन अस्पताल, सिविल अस्पताल दसूहा सहित जिले में 17 सरकारी सैंटरों में सी.एच.सी बीनेवाल, भोल कलोता, मंड भंडेर, हाजीपुर, हारटा बडला, बुड्डाबढ़, भूंगा, सिविल अस्पताल गढ़शंकर, मुकेरियां के अलावा पी.एच.सी चक्कोवाल, पोसी व पालदी में टीकाकरण जारी है। इसके अलावा जिले में 7 प्राइवेट अस्पतालों में कोविड वैक्सीन लगाई जा रही है जिनमें आई.वी. अस्पताल होशियारपुर, अमन अस्पताल, मोदी अस्पाल, सैंट्रल अस्पताल, नारद अस्पताल, जे.जे. अस्पताल चिलड्रन व वूमैन वेलनेस सैंटर होशियारपुर के अलावा एस.एस. मैडी सिटी तलवाड़ा रोड, मुकेरियां में कोविड टीकाकरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जरुरत अनुसार अन्य प्राइवेट संस्थाओं में भी टीकाकरण शुरु कर दिया जाएगा।
लोगों को कोविड वैक्सीन लगवाने की अपील करते हुए अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि कोरोना की रोकथाम के लिए मौजूदा समय में यह टीकाकरण अति जरुरी है, जिसके लिए लोगों को अपने आप रजिस्ट्रेशन करवा कर टीकाकरण करवाना चाहिए। उन्होंने बताया कि तीसरे पढ़ाव के अंतर्गत जिले में अब तक 451 सीनियर सिटीजन्स व 45 कोमोरविड(अलग-अलग बीमारियों से ग्रस्त) व्यक्तियों के कोविड वैक्सीन लग चुकी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

तीसरी बार है जब दिल्ली की कमान किसी महिला के हाथों में होगी – कौन हैं दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी सिंह के पति, इस पेशे से हैं जुड़े

दिल्ली की नई सीएम बनकर आतिशी इतिहास रचने जा रही हैं। यह तीसरी बार है जब दिल्ली की कमान किसी महिला के हाथों में होगी।  इस वक्त पूरे देशभर की निगाहें राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

चोर व स्नेचर बेखौफ डीएसपी कार्यालय के निकट दो घटानाओं को दिया अंजाम : गढ़शंकर शहर में युवती से पहले पर्स छीना और पुलिस थाने में शिकायत की तो बाद में बैंक में एटीएम बंद करवाने गई तो एकटिवा चोरी

गढ़शंकर : गढ़शंकर शहर में बेखौफ चोरों ने दिन दिहाड़े दो घटनाओं को अंजाम देते हुए लडक़ी का पर्स युवक छीन कर फरार हो गए और जव वह पुलिस थाने शिकायत कर वापिस बैंक...
article-image
पंजाब

सरकारी हाई स्कूल डघाम में नशों व ट्रैफिक नियमों पर सेमिनार आयोजित

गढ़शंकर, 26 सितंबर : गढ़शंकर के सरकारी हाई स्कूल डघाम में स्कूल गाइडेंस काउंसलर मा. हरदीप कुमार के नेतृत्व में स्कूल में नशों के खिलाफ तथा यातायात के नियमों संबंधी एक जागरूकता सेमिनार आयोजित...
article-image
पंजाब

बैंस खुर्द में  स्कूल मैनेजमेंट कमेटी की विशेष बैठक  दाखिला बढ़ाने और इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत करने का संकल्प

होशियारपुर। गांव बैंस खुर्द स्थित सरकारी एलीमेंट्री स्कूल में शिक्षा को नई दिशा देने के उद्देश्य से एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रवासी भारतीयों और पंचायत प्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर भाग...
Translate »
error: Content is protected !!