कोविड-19 महांमारी के कारण होने पर सरकार की ओर से मिलेगी 50 हजार रुपए एक्स ग्रेशिया सहायता: डिप्टी कमिश्नर

by

होशियारपुर, 15 नवंबर: डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने बताया कि जिन परिवारों में कोविड-19 के कारण किसी पारिवारिक सदस्य की मौत हुई है, उनको सरकार की ओर से 50 हजार रुपए की एक्स ग्रेशिया सहायता दी जाएगी। वे इस संबंधी बनाई गई शिकायत निवारण कमेटी की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(शहरी विकास) व नगर निगम कमिश्नर आशिका जैन, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) संदीप सिंह भी मौजूद थे। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि वैरीफाइड केसों को जिला डिजास्टर मैनेजमेंट कमेटी से पास करवाने के बाद एक्स ग्रेशिया सहायता राशी दी जाएगी। उन्होंने कमेटी को हिदायत जारी करते हुए कहा कि आवेदनों का निपटारा सरकार की हिदायत के अनुसार 30 दिनों के अंदर किया जाए।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि सरकार की इस योजना का लाभ लेने के लिए जिले के मृतकों के कानूनी वारिस जिला प्रशासन की वैबसाइट https://hoshiarpur.nic.in पर जाकर फार्म डाउनलोड कर सकते हैं व अपने फार्म भरने के बाद जरुरी दस्तावेज साथ लगाकर अपने संबंधित एस.डी.एम. के पास जमा करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि कोविड-19 वाले आत्महत्या, दुर्घटना में हुई मौत वाले मामलों पर विचार नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के हिसाब से अभी तक जिले में कोविड-19 के कारण 987 मौतें हुई है और इनकी सूचना सरकार को भेजकर फंड की मांग कर ली गई है।
अपनीत रियात ने इस मौके पर कमेटी को हिदायत करते हुए कहा कि कोविड-19 के कारण मौत संबंधी मौत सर्टिफिकेट मैडिकल सर्टिफिकेट ऑफ कॉज आफ डैथ(एम.सी.सी.डी.) पेश किए जाएं, ताकि इन परिवारों को एक्स ग्रेशिया ग्रांट दी जा सके। कमेटी की ओर से बताया गया कि जिन केसों में मौत सर्टिफिकेट(एम.सी.सी.डी.) जारी नहीं हुआ, वे परिवार सर्टिफिकेट जारी करवाने के लिए अपने संबंधित एस.एम.ओ. के पास संबंधित दस्तावेजों सहित आवेदन कर सकते हैं।
बैठक में कमेटी जिला राजस्व अधिकारी अमनपाल सिंह, सहायक सिविल सर्जन डा. पवन कुमार, एस.एम.ओ. डा. जसविंदर सिंह, डा. गुंजन भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मोनू गुज्जर ने किए पूछताछ में कई खुलासे : केंद्रीय जेल में बंद एक कैदी के कहने पर MP से ला रहा था हथियार, मिलने थे मोटे पैसे

बठिंडा। बीती वीरवार देर शाम को मॉडल टाउन फेस वन की रिंग रोड से अवैध हथियारों समेत पकड़ा गया सुर्खपीर रोड निवासी मोनू गुज्जर ने पुलिस पूछताछ में कई अहम खुलासे किए हैं।  पुलिस...
article-image
पंजाब

पीएचसी पोसी में तीव्र दस्त निवारण जागरूकता पखवाड़ा शुरू

गढ़शंकर । डॉ. रघबीर सिंह के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी के नेतृत्व में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पोसी में तीव्र दस्त निवारण जागरूकता पखवाड़ा शुरू किया गया है। भारत में हर साल डायरिया से कई बच्चों...
article-image
पंजाब

13 वर्षीय बच्ची हत्या मामला: एएसआई बर्खास्त, दो अन्य पुलिसकर्मी सस्पेंड

जालंधर।  13 वर्षीय बच्ची की हत्या मामले में एएसआई मंगतराम को बर्खास्त करने के अलावा दो अन्य पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। एडीसीपी-2 हरिंदर सिंह गिल ने बताया कि एएसआई मंगतराम को...
article-image
पंजाब

संत धूने वालों के आशीर्वाद से श्री राम लीला कमेटी की ओर से राम लीला ग्राउंड में 22 सितंबर से राम लीला शुरू की जाएगी

*राम लीला 22 सितंबर से 25 सितंबर तक रोजाना 5 बजे से 10 बजे तक होगी *जिस दौरान 26 सितंबर को श्री राम विवाह होगा और महावीर झाकी महावीर दल और केसरी नन्दन बजरंग...
Translate »
error: Content is protected !!