कोविड-19 : लोगों की स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर किसी भी तरह की नहीं छोड़ी जाएगी कोई कमी: अपनीत रियात

by

अस्पतालों में कोविड इलाज संबंधी उपलब्ध बैडों की जानकारी लेने के लिए हैल्पलाइन नंबर 82187-65895 पर किया जा सकता है संपर्क
आक्सीजन सिलेंडर, रेमेडेसिवर, टोसीलिजूमाब या आर.टी- पी.सी.आर की ओवर चार्जिंग, कालाबाजारी या जमाखोरी करने वालों की शिकायत के लिए  हैल्पलाइन नंबर 81466-22501 पर करें व्हाट्स एप
होशियारपुर :   डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने कहा कि जिले में कोविड के फैलाव को रोकने के लिए प्रशासन की ओर से जहां अलग-अलग पाबंदियां लगाई गई है वहीं लोगों तक सही उपचार समय पर पहुंचे, इसके लिए भी विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों की स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर प्रशासन की ओर से कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही है। इस संबंधी जिले में लगातार कोरोना टैस्टिंग व वैक्सीनेशन प्रोग्राम चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए जिला प्रशासन ने कुछ हैल्पलाइन नंबर शुरु किए हैं, जिसका जिला वासियों को काफी लाभ होगा।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि कोविड-19 से संबंधित प्रशासन की ओर से जारी कफ्र्यू की गाइड लाइनज का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति, समूह या संस्था की सूचना मोबाइल नंबर 88722-31-39 , 92570-37000 पर दी जा सकती है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा जिले के सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों में कोविड-19 का इलाज करवाने के लिए उपलब्ध बैडों की जानकारी लेने के लिए हैल्पलाइन नंबर 82187-65895 पर संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में जिला अस्पताल होशियारपुर के अलावा पांच प्राइवेट अस्पतालों में कोविड-19 के मरीजों का इलाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन अस्पतालों में लैवल दो व लैवल की तीन सुविधाएं दी जा रही है और इन अस्पतालों में बैडों की खाली संख्या संबंधी रोजाना जिला लोक संपर्क कार्यालय के फेसबुक पेज, ट्वीटर पर जानकारी सांझी की जाती है ताकि लोगों को पता चल सके कि किस अस्पताल में कितने बैड खाली है। उन्होंने बताया कि जिले में इस समय कोविड मरीजों केइलाज के लिए लैवल दो के 173 बैड व लैवल तीन के 25 बैड मौजूद है और इन सभी अस्पतालों में कोविड उपचार संबंधी सभी सुविधाएं मौजूद है।
अपनीत रियात ने बताया कि जिले में कोविड इलाज संबंधी दवाईयों व आक्सीजन की जमाखोरी व कालाबाजारी को रोकने के लिए जिला स्तर पर टीमे बनाकर निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर किसी को आक्सीजन सिलेंडर, रेमेडेसिवर, टोसीलिजूमाब या आर.टी- पी.सी.आर की ओवर चार्जिंग, जमाखोरी या कालबाजीर को लेकर शिकायत है तो वे तुरंत हैल्पलाइन नंबर 81466-22501 पर व्हाट्स एप करें। उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से लोगों की सुरक्षा को लेकर गाइड लाईन जारी कर पाबंदिया लगाई गई है और ऐसे में जिला वासियों के सहयोग से ही प्रशासन कोरोना पर फतेह पा सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

रायलिटी की फर्जी पर्चियों के घोटाले में लिप्त लोगो को आप नेता बचाने की कर रहे कोशिश : निमिषा मेहता

किसी आप सरकार के प्रतिनिधि व किसी अफसर का इस घोटाले पर मूंह ना खोलने से लगता है घोटाले में लिप्त लोग आप सरकार के चहेते गढ़शंकर । जिला रोपड़ के पुलिस थाना नंगल...
पंजाब

एक बच्चे के हत्या के बाद दूसरे लापता बच्चे को लेकर अभिभावकों में भय

लुधियाना : लुधियाना के ढंडारी खुर्द के दशमेश मार्कीट इलाके में एक दिन पहले अमित नामक बच्चे को उसके कमरे में रहते एक नौजवान ने पैसों के लालच में अगवा कर लिया था। बच्चे...
article-image
पंजाब

पुलिस चौकी में एसबीआई सैला खुर्द की मेनैजर नवदीप कौर की अगुआई में स्टाफ ने लगाए पचास पौदे

गढ़शंकर: स्टेट बैंक आफ इंडिया, शाखा खुर्द की मेनैजर नवदीप कौर की अगुआई में बैंकस्टाफ ने सैला खुर्द पुलिस चौकी में पचास बिभिन्न प्रजातियों के पौदे लगाए। इस दौरान बैंक मेनैजर नवदीप कौर ने कहा...
article-image
पंजाब , समाचार

1800 180 2422 पर करे नजायज माइनिंग की शिकायत : पंजाब सरकार ने किया टोल फ्री नंबर जारी

भेजी का सकती है खनिज एवं माइनिंग विभाग से संबंधित कोई भी शिकायत चंडीगढ़ : पंजाब  में से भ्रष्टाचार, नशे तथा माइनिंग वाले गैर कानूनी कार्यों को रोकने के लिए पंजाब की आम आदमी...
Translate »
error: Content is protected !!