कोहलवीं की महिलाओं ने सीखा फास्ट फूड बनाना : आरसेटी ने आयोजित किया 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

by
एएम नाथ। हमीरपुर 17 जुलाई। पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) ने तहसील गलोड़ के गांव कोहलवीं की महिलाओं के लिए दस दिवसीय फास्ट फूड प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया।
शिविर के दौरान 28 महिलाओं ने भेलपूरी, पानपूरी, बर्गर, चाउमीन, मोमोज, सिड्डू फ्राइड चावल, दही-भल्ला, मैक्रोन और कई अन्य व्यंजन बनाने का प्रशिक्षण प्राप्त किया। शिविर के बाद मट्टनसिद्ध में स्थित आरसेटी के मुख्यालय में इन प्रतिभागी महिलाओं का मूल्यांकन भी किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक वीरेंद्र चौहान ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और प्रतिभागी महिलाओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने महिलाओं को उद्यमिता के संबंध में कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं। क्षेत्रीय प्रबंधक ने महिलाओं से आग्रह किया कि वे विभिन्न ऋण योजनाओं का लाभ उठाकर अपना उद्यम स्थापित कर सकती हैं। उन्हें इसके लिए आगे आना चाहिए।
इस अवसर पर आरसेटी के निदेशक अजय कतना ने मुख्य अतिथि और सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया तथा संस्थान की विभिन्न गतिविधियों एवं उपलब्धियों की जानकारी दी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

8 हत्यारों की पहचान: पुलिस दुआरा ताबड़तोड़ छापेमारी, दिल्ली,पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में

चंड़ीगढ़ : मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में पंजाब पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पंजाब पुलिस ने मूसेवाला केस में सबूतों के आधार पर 8 हत्यारों की पहचान...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग करेगा अमेरिका

चंडीगढ़ : कनाडा के खालिस्तानी अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या समेत कई अपराधों में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पर आरोप अमेरिकी न्याय विभाग ने आरोप लगाया है। अब अमेरिकी न्याय विभाग ने स्पष्ट किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय ऊना को मॉडल यूथ ग्राम सभा में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार

रोहित जसवाल।  ऊना, 28 जनवरी. पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, पेखूबेला,ऊना, ने मॉडल यूथ ग्राम सभा प्रतियोगिता में जवाहर नवोदय विद्यालय श्रेणी के अंतर्गत राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर जिला ऊना एवं...
article-image
दिल्ली , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शिक्षक ध्यान दें! सुबह से दोपहर तक तीन बार हाजिरी, एक गलती भारी! समय पर डिजिटल अटेंडेंस नहीं तो वेतन पर असर

शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के लिए स्कूल समय के अनुसार तय किए गए अलग-अलग स्लॉट; समय पर हाजिरी नहीं लगाने पर वेतन या मानदेय पर पड़ सकता है असर शिमला। हिमाचल प्रदेश के सीबीएसई...
Translate »
error: Content is protected !!