कौशल प्रतियोगिता के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन

by
ऊना  – हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम द्वारा प्रदेश के युवाओं को लिए कौशल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक व पात्र उम्मीदवार 31 मार्च तक कौशल विकास निगम की वेबसाईट www.hpkvn.in पर आवेदन कर सकते है। यह जानकारी देते हुए कौशल विकास निगम की जिला समन्वयक आशा संधल ने बताया कि यह प्रतियोगिता 23 विभिन्न कौशल श्रेणियों के लिए आयोजित की जाएगी।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतियोगी की जन्म तिथि 1 जनवरी, 1999 अथवा उनके पश्चात की होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि विजेता की घोषणा क्षेत्रवार की जाएगी। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने वाले को 10 हजार, द्वितीय स्थान पर रहने वाले को 5 हजार जबकि तृतीय स्थान हासिल करने वाले को दो हजार रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए कौशल विकास निगम के हेल्पलाईन नंबर 0177-2623383 पर अथवा निगम की वेबसाईट पर संपर्क किया जा सकता है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री के पास उपलब्धियों का हिसाब नहीं : राकेश जमवाल

जनसभा में जनता नहीं जुटी तो रैली को टाउन हॉल की बैठक में बदला अपने ही नेताओं के राजनीतिक षड्यंत्र से घबराए मुख्यमंत्री ब्यूरो प्रथम न्यूज। शिमला : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

देहरा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के साक्षात्कार स्थगित

राकेश शर्मा : देहरा/तलवाड़ा –  बाल विकास परियोजना अधिकारी देहरा सुशील शर्मा ने बताया कि बाल विकास परियोजना देहरा के अधीन देहरा उपमंडल में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के तीन और सहायिका के 13 पद भरने हेतु...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंत्री ने खंड स्तरीय अंडर-14 (छात्र) टूर्नामेंट के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत, विभिन्न खेलों में विजेता छात्रों को किया पुरस्कृत, बोले हर क्षेत्र में सिफारिशवादी तंत्र को रोकने की आवश्यकता

बिलासपुर 7 अगस्त : वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पनोह में घुमारवीं 2 खंड स्तरीय अंडर-14 (छात्र) टूर्नामेंट के समापन समारोह में प्रदेश सरकार के टीसीपी, आवास एवं तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण तकनीकी शिक्षा,...
हिमाचल प्रदेश

60 भेड़-बकरियों की मौत : नरवाना पंचायत की रिडू पहाड़ी पर बिजली गिरने से

देहरा: देहरा विधानसभा क्षेत्र की पंचायत भटहेड़ के भेडी गांव में बुधवार रात करीब 11 बजे बिजली गिरने से गोशाला आग लग गई। गोशाला में बंधी भैंस झुलस गई और उसका बच्चा जिंदा जल...
Translate »
error: Content is protected !!