क्रास फायरिंग पुलिस व गैंगस्टरों में : दो पकड़े, तीन भागने में कामयाब

by

अमृतसर। स्थानीय छेहर्टा एरिया के नारायणगढ़ में 40 फीट रोड पर सूचना के आधार पर गैंगस्टर पकड़ने गई पुलिस ने पांच गैंगस्टरों ने क्रास फायरिंग कर दी। जिसके बाद दो गैंगस्टर एक घर में जाकर छिप गए, जबकि तीन भागने में कामयाब हो गए हैं। पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाकर दोनों आरोपियों रवि और रफी को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए हैं। पुलिस को आरोपियों के बारे में गुप्ता सूचना मिली थी। जिस समय यह फायरिंग हुई सड़क पर काफी भीड़ था। पुलिस और गैंगस्टरों के बीच फायरिंग देख अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। लोग गोलियों से बचने के लिए इधर-उधर भागने। इसी का फायदा तीन गैंगस्टरों ने उठाया और वे भागने में सफल हो गए। बता दें कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक कार में कुछ गैंगस्टर आ रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने 40 फीट रोड पर नजर रखनी शुरू कर दी। आरोपी नारायणगढ़ में एक घर में आए थे। जैसे ही वह वहां से जाने लगे पुलिस ने आरोपियों की गाड़ी के आगे अपनी गाड़ी लगा दी। पुलिस को देख मौजूद गैंगस्टरों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई को देख आरोपी वहां से भाग गए। पुलिस को देख भागे दो गैंगस्टरों को पुलिस ने पीछा करके गिरफ्तार कर लिया। जबकि उनके ती साथी मौके से भागने में सफल हो गए। पकड़े गए गैंगस्टरों की पहचान रवि निवासी कपतगढ़ अमृतसर और रफी निवासी तरनतारन के तौर पर हुई है।
आरोपियों से 5 विदेशी पिस्टल व 24 गोलियां बरामद :
पुलिस ने आरोपियों और कार की तलाशी ली। आरोपियों से 5 विदेशी पिस्टल बरामद किए गए हैं। वहीं, 24 से अधिक गोलियां भी बरामद की गई हैं। आरोपी रवि और रफी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस जल्द आरोपियों के बारे में जानकारी साझा करने की बात कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
Uncategorized , दिल्ली , पंजाब

आम आदमी पार्टी को पंजाब में प्रतिबंधित करने की मांग करते हुए शिअद नेता चीमा ने कहा मनीष सिसोदिया के खिलाफ हो एक्शन

चंडीगढ़ : शिरोमणि अकाली दल ( शिअद ) के नेता डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने गुरुवार को चुनाव आयोग  से मनीष सिसोदिया के भड़काऊ बयानों का संज्ञान लेने और भ्रष्टाचार के मामले में उनकी...
article-image
पंजाब

शिवालिक माऊंट हाई सकूल, गद्दीवाल में 2007-08 सैशन में दसवीं करने वाले विधार्थियों ने स्कूल में 16 साल बाद मीट कार्याक्रम का किया आयोजन

गढ़शंकर : शिवालिक माऊंट हाई सकूल, गद्दीवाल में सौल्ह साल पहले 2007-08 सैशन में दसवीं करने वाले विधार्थियों ने स्कूल में पहुंच कर 16 साल बाद मीट कार्याक्रम का आयोजन किया। इस दैरान सभी...
article-image
पंजाब

पार्किंग विवाद में चलीं दनादन गोलियां : AAP सदस्य घायल, सामने आया वीडियो

अमृतसर : कोट आत्मा राम इलाके में गाड़ी पार्क करने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर गोलीबारी हुई। इस घटना में आम आदमी पार्टी के सदस्य जयपाल सिंह और एक अन्य व्यक्ति नरिंदर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह  पठानिया के प्रवास कार्यक्रम में आंशिक बदलाव : 21 जून को बनीखेत में   ज़िला स्तरीय आषाढ़ नाग मेले  का शुभारंभ करेंगे   

एएम नाथ। चंबा :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह  पठानिया के प्रवास कार्यक्रम में आंशिक बदलाव हुआ है। कुलदीप सिंह  पठानिया 21 जून को सांय 5.30 बजे बनीखेत में आयोजित होने वाले  ज़िला स्तरीय आषाढ़...
Translate »
error: Content is protected !!