क्रिकेटर युवराज के पिता व फिल्म अभिनेता योगराज के खिलाफ चंडीगढ़ में मामला दर्ज : वेब सीरीज में महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक डायलॉग पर घिरे

by

चंडीगढ़, 14 मई :  अमेजन प्राइम वीडियो पर 8 मई को रिलीज हुई हिंदी वेब सीरीज ‘लुक्खे’ के एक एपिसोड में महिलाओं के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने पर क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह के खिलाफ चंडीगढ़ पुलिस ने गुरुवार की शाम मामला दर्ज कर लिया है।

योगराज सिंह स्वयं भी क्रिकेटर रह चुके हैं और वह कई पंजाब व हिंदी फिल्मों में काम कर चुके हैं। यह वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल की जा रही है।

जिला बार एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष एवं एडवोकेट उज्ज्वल भसीन और जतिन वर्मा की तरफ से यह शिकायत 12 मई को एसएसपी को भेजी गई है। उन्होंने दलील दी है कि सोशल मीडिया पर 17 सेकेंड का एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें महिलाओं के खिलाफ शर्मनाक, अपमानजनक और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया है।

पत्र में दूसरा तर्क है यह न केवल अपमानजनक है, बल्कि हमारी माताओं, बहनों, बेटियों और पत्नियों सहित हर महिला की गरिमा, शालीनता और सम्मान पर सीधा हमला है।

शिकायतकर्ताओं ने एसससपी से मांग की थी कि योगराज सिंह और अन्य संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। इसके बाद सेक्टर 36 के पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

इस मामले में पंजाब महिला आयोग भी सख्त हो गया है। आयोग ने पंजाब पुलिस को पत्र लिखकर सीनियर अधिकारी से जांच करवाने के लिए कहा है।

पंजाब राज्य महिला आयोग की ओर से गुरुवार को पंजाब पुलिस हेडक्वार्टर चंडीगढ़ को एक पत्र भेजा गया, जिसमें लिखा है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है। वीडियो में महिलाओं के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है। आयोग ने इस मामले में उचित कार्रवाई करने और की गई कार्रवाई की रिपोर्ट आयोग को भेजने के लिए कहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कमल कौर उर्फ कंचन मर्डर मामला .. 3 महीने पहले रची गई थी हत्या की साजिश, : आरोपी अमृतपाल विदेश भागा, 5 नामजद

चंडीगढ़ : बठिंडा में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कमल कौर उर्फ कंचन कुमारी की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. बठिंडा एसएसपी अमनीत कोंडल ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि इस कत्ल की...
article-image
पंजाब

तीन स्वर्ण पदक जीतकर धीरज बेदी ने थाईलैंड के पताया शहर में वर्ल्ड रॉ पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में जीते – 2024 में जर्मनी में होने वाली पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ चयन

गढ़शंकर, 6 जनवरी: गढ़शंकर के सैला खुर्द के 24 वर्षीय युवक धीरज बेदी ने थाईलैंड के पताया शहर में वर्ल्ड रॉ पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में 3 स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम देश-विदेश में रोशन...
article-image
पंजाब

मां ने दो मासूम बेटों संग काली बेईं में लगाई छलांग… बच्चों की मौत

सुल्तानपुर लोधी :   कपूरथला के अंतर्गत आते सुल्तानपुर लोधी में बुधवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक महिला ने अपने दो मासूम बेटों के साथ काली बेईं में छलांग लगा...
Translate »
error: Content is protected !!