क्रिप्टो करेंसी फ्रॉड का मामले में करीब डेढ़ लाख लोग इस फ्रॉड की चपेट में आ चुके : डीजीपी संजय कुंडू ने क्रिप्टो करेंसी का घोटाला छोटा नहीं बल्कि बहुत बड़ा बताया मामला

by

शिमला : हिमाचल प्रदेश में क्रिप्टो करेंसी फ्रॉड का मामले में करीब डेढ़ लाख लोग इस फ्रॉड की चपेट में आ चुके हैं।  क्रिप्टो करेंसी फ्रॉड मामले में दो आरोपी स्वीकार कर चुके हैं कि इस घोटाले में निवेशकों की 400 करोड़ रुपये की उन पर देनदारी है। हिमाचल प्रदेश पुलिस के डीजीपी संजय कुंडू ने क्रिप्टो करेंसी का घोटाला छोटा नहीं बल्कि बहुत बड़ा मामला बताया है। उन्होंने कहा कि इसका नेटवर्क हिमाचल से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर देश के कई राज्यों तक फैला है। घोटाले में निवेशकों की 400 करोड़ रुपये की देनदारी है, जिसे गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने खुद स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि विशेष जांच टीम सभी तथ्यों को आयकर विभाग और वित्त मंत्रालय की जांच यूनिट के साथ साझा करेगी।

पुलिस महानिदेशक ने कहा कि क्रिप्टो करेंसी का मामला राज्य तक सीमित न होकर राष्ट्रीय स्तर तक फैला है। उन्होंने कहा कि निवेशकों की कड़ी के इस काले धंधे में हर जुड़ने वाला सदस्य अपने आगे दो सदस्य और बनाता था। हर नए सदस्य की निवेश की गई रकम पर कमीशन उसके ऊपर के सदस्य को दी जाती थी। इस तरह शुरुआती दौर में अच्छा रिटर्न कमाने वाले के ऊपर के सदस्य ही आभासी मुद्रा के इस घोटाले के ब्रांड एंबेसडर बन गए और अपनी जान-पहचान से इस कड़ी को आगे बढ़ते गए. घोटाले के सूत्रधार ने करीब ढाई लाख लोगों के आईटी अपने साथ जोड़ ली। क्रिप्टो करेंसी में अब तक बहुत से लोग ठगी का शिकार हुए हैं। आरोपियों ने निवेशकों की कमाई से महंगी गाडियां और संपत्ति खरीद रखी है। जिसका ब्योरा जांच टीम खंगाल रही है।डीजीपी ने बताया कि आरोपियों की संपत्ति को जल्द सीज कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ठगे गए निवेशकों को धन लौटाने की प्रक्रिया में पुलिस की कोई भूमिका नहीं रहेगी. पुलिस का काम सिर्फ आरोपियों को पड़कर उन्हें सजा दिलाना है।

विदेश में छिपा बैठा है मुख्य सरगना :  क्रिप्टो करेंसी फ्रॉड मामले का मुख्य सरगना सुभाष जिला मंडी के सरगाघाट का निवासी बताया जा रहा है।पुलिस इस आरोपी की तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि यह विदेश में छिपा बैठा है। एक अन्य आरोपी अभिषेक की भी पुलिस तलाश कर रही है। मामले में पुलिस ने दो आरोपी हेमराज और सुखदेव को गिरफ्तार कर लिया है. सुनवाई के लिए शिमला में विशेष जज की अदालत भी अधिकृत की गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

किसने किसे धक्का दिया – भाजपा के दो सांसद ICU में, राहुल पर लगे आरोप तो कांग्रेस ने जारी किया वीडियो

नई दिल्ली।  भारतीय जनता पार्टी के सांसद प्रताप सारंगी गुरुवार को संसद में जख्मी हो गए। वो संसद भवन की सीढ़ियों से गिर गए और उन्हें व्हील चेयर बैठाकर बाहर ले जाया गया।  इसके...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने कोटधार में आईटीआई और हिमाचल प्रदेश कॉपरेटिव बैंक की शाखा खोलने की घोषणा की : 64 करोड़ रुपये से निर्मित बगछाल पुल किया जनता को समर्पित – घुमारवीं में भराड़ी को तहसील बनाने की की घोषणा

बगछाल सड़क को डबल लेन करने के लिए 58 करोड़ रुपये प्रदान करने की घोषणा  बिलासपुर : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज जिला बिलासपुर के झंडूता विधानसभा क्षेत्र के लग में विशाल जनसभा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शहीद दिवस पर कांगड़ा में निकली पदयात्रा, युवाओं ने लिया मेरा भारत, मेरी जिम्मेदारी का संकल्प

एएम नाथ। कांगड़ा, 23 मार्च: शहीद दिवस के अवसर पर मेरा भारत, मेरी जिम्मेदारी थीम के अंतर्गत भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तहत मेरा युवा भारत अभियान के अंतर्गत राजीव...
article-image
पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कृष्ण भक्ति में रंगा कोटला कलां : जन्माष्टमी पर कोटला कलां में उमड़ा आस्था का सैलाब, अग्निहोत्री ने लिया संतों का आशीर्वाद

भगवान श्रीकृष्ण से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना; बोले—आध्यात्मिकता और संस्कारों से समाज को नई दिशा दे रहे बाबा बाल जी महाराज रोहित जसवाल।  ऊना, 5 सितंबर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर...
Translate »
error: Content is protected !!