क्रॉस फायरिंग के बाद गैंगस्टर गिरफ्तार : 6 (.32 बोर) पिस्तौल और 26 कारतूस जब्त

by

जालंधर : पंजाब में जालंधर के पुलिस आयुक्त स्वपन शर्मा ने शनिवार को बताया कि जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने क्रॉस फायरिंग के बाद प्रेमा लाहौरिया और विक्की गौंडर गिरोह से जुड़े चार खूंखार गैंग्स्टर गिरफ्तार किए हैं। पुलिस आयुक्त ने कहा कि उन्हें खुफिया सूचना मिली थी कि गैंगस्टर शहर में एक बड़ी कार्रवाई की योजना बना रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस सूचना के आधार पर आबादपुरा में अपराध की योजना बनाते समय संदिग्धों को पकड़ने के लिए की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने नवीन सैनी उर्फ चिंटू पुत्र प्रेम सैनी निवासी मोहल्ला हरगोबिंद नगर, नीरज कपूर उर्फ झांगी पुत्र विजय कपूर निवासी गांधी कैंप, किशन बाली उर्फ गंजा पुत्र हरमेश कुमार बाली निवासी अबादपुरा जालंधर और विनोद जोशी पुत्र जगमोहन जोशी निवासी सराभा नगर जालंधर को क्रॉस फायरिंग के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस आयुक्त ने कहा कि इन अपराधियों को गोलीबारी की घटनाओं और अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में पकड़ा गया है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन के दौरान छह (.32 बोर) पिस्तौल और 26 कारतूस जब्त किये गये। श्री शर्मा ने बताया कि इन गिरफ्तारियों से पुलिस ने दो सुपारी हत्याओं को प्रभावी ढंग से रोका है। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि नवीन सैनी उर्फ चिंटू के खिलाफ गंभीर आरोपों के तहत 21 मामले और नीरज कपूर के खिलाफ जालंधर, मोहाली, पटियाला और होशियारपुर में छह मामले लंबित हैं, जबकि अन्य दो गैंगस्टरों की अभी तक कोई आपराधिक पृष्ठभूमि का पता नहीं चला है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गिरफ्तार – जंगल में बंदूक से निशाना बनाने की कर रहा था प्रेक्टिस -जिस युवक फांदी पर पूर्व MLA के बेटे दुआरा गोलियां चलवाने के थे आरोप

रोहित जसवाल । बिलासपुर :   जिले के घुमारवीं इलाके में जंगल में शूटिंग की प्रेक्टिस करने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। ये युवक जंगल में बंदूक से...
article-image
पंजाब

किसानों की बेटियों की शिक्षा और भलाई के लिए खर्च करेंगे राज्य सभा सांसद का मिलने वाला वेतन : हरभजन सिंह

जालंधर।। आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सदस्य बने पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने बड़ा फैसला करते हुऐ कहा कि वह राज्यसभा से मिलने वाली सैलरी को किसानों की बेटियों की शिक्षा और भलाई के...
article-image
पंजाब

सोफे से उठते वक्त गोली चलने से NRI की मौत : CCTV में कैद हुई घटना

फाजिल्का। जिले में अबोहर के ढाणी सुच्चा सिंह निवासी एनआरआई (NRI) हरपिंद्र सिंह उर्फ सोनू की सोफे से उठते समय कमर टंगी बंदूक चलने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, उनके पिता दर्शन...
article-image
पंजाब

मोदी सरकार की योजनाओं का लाभ अब पंजाबियों के द्वार तक : राजेश बाघा

भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर अर्पित किए श्रद्धा सुमन नवांशहर/होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : भारतीय जनता पार्टी ज़िला शहीद भगत सिंह नगर (नवांशहर) की ओर से ज़िला प्रधान राजविंदर लक्की की...
Translate »
error: Content is protected !!