खनौरी व शंभू बॉर्डर : पुलिस ने सड़क के दोनों तरफ से हटाए बैरीकेड्स

by

शंभू बॉर्डर  :  शंभू बॉर्डर पर पुलिस द्वारा लिए गए एक्शन के बाद वीरवार को दूसरे दिन भी शंभू बॉर्डर को क्लीन करने की कार्रवाई जारी रही। हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर पर पहले एक सड़क से कंक्रीट की दीवारें व अन्य सामान को हटाया, उसके बाद शाम को दूसरी तरफ की सड़क पर रखे सामान को हटा दिया। इसके साथ ही पंजाब की तरफ से किसानों के रहते आरजी घरों व उनके मलबे सहित ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को हटाने का काम बड़े स्तर पर चलता रहा।

जानकारी के अनुसार शंभू बॉर्डर को खाली करवाने का पुलिस का कल रात से शुरू किया काम लगातार जारी है। शंभू बॉर्डर पर आज की स्थिति यह रही कि पुलिस ने तोड़े आरजी घरों के मलबे को हटाने का काम मजदूरों को सौंप दिया और वह इसे हटाने में लगे रहे। इसके साथ ही जो ठिकाने रह गए थे, आज उनको भी तहस नहस कर यहां से हटाया जा रहा था। इसके साथ ही किसानों की ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को भी यहां एक खुली जगह पर शिफ्ट किया जा रहा था। इस दौरान कई किसान यहां अपना सामान लेने पहुंचे। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसान अपना जो भी सामान है, वह ले जा सकते हैं और उनको कोई मनाही नहीं है।

इसके अलावा हरियाणा पुलिस ने लगाई कंक्रीट दीवारों आदि को हटाने के लिए दर्जन के करीब हाईडर मशीनें व जेबीसी आदि लगातार चलवाई जा रहा थीं। शंभू बॉर्डर पर पहुंचे हरियाणा के डीआईजी हरमनवीर सिंह गिल ने कहा कि दोनों तरफ का रास्ता खुल गया है और अभी केवल छोटे वाहनों की आवाजाही हो रही है और कल तक बड़े वाहन भी इस रास्ते से चलने शुरु हो जाएंगे। उन्होेंने कहा कि किसान अपनी मशीनरी व अन्य सामान यहां से लेकर जा सकते हैं। उल्लेखनीय है कि 13 फरवरी 2024 को शंभू बॉर्डर पर किसानोंं ने मोर्चा लगाया था, जो 19 मार्च 2025 को सरकार ने इसे यहां से उठाया है।

खनौरी बार्डर पर बेरिकेडिंग हटाने का काम पूरा :

पंजाब के खनोरी बॉर्डर पर सुबह 9 बजे से बेरिकेडिंग हटाने का जो काम चल रहा था, वह पूरा हो गया है। हरियाणा की सीमा पूरी तरह से साफ कर दिया गया है। हालांकि पंजाब की तरफ से हाईवे पर अभी भी ट्रैक्टर खड़े हैं।

जिस कारण यातायात का आवागमन शुरू नहीं किया गया है। शुक्रवार सुबह तक रास्ता पूरी तरह से साफ हो जाएगा। उसके बाद वाहनों का आवागमन शुरू हो जाएगा। पिछले 13 महीने से यहां पर किसानों द्वारा आंदोलन के साथ धरना दिया जा रहा था। इस कारण दिल्ली पटियाला नेशनल हाईवे बंद था। जिले में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने हेतु धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा जारी कर दी गई है।

गौरतलब है कि पंजाब के किसानों की बुधवार को दिन में केंद्रीय मंत्री से वार्ता विफल होने तथा किसान नेताओं के गिरफ्तार होने के बाद पंजाब पुलिस ने खनौरी बार्डर पर डेरा डाले किसानों की तरफ कूच किया था। देर रात को कार्रवाई कर कुछ किसान नेताओं को हिरासत में ले लिया और वहां पिछले 13 महीनों से डेरा डाले बैठे किसानों को हटा दिया गया। वीरवार को पंजाब पुलिस खनौरी बॉर्डर पर किसानों के ट्रैैक्टर ट्रालियां व अन्य वाहन तथा पक्के मोर्चे हटाने में जुटी रही तो वहीं दातासिंह वाला सील बॉर्डर को खोलने की कवायद भी जिला प्रशासन ने शुरू कर दी। फिलहाल रास्ते को साफ करने के लिए पत्थरों व लोहे की बेरिकेटिंग को सड़क के किनारे रखा गया है। वहीं गुरूवार को जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधीश मोहम्मद इमरान रजा ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी है।

यह आदेश जिले में किसान आंदोलन के मद्देनजर बढ़ती संभावित अशांति, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की आशंका और कानून व्यवस्था बनाए रखने की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए जारी किया गया है। जिलाधीश द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब जींद जिले की सीमाओं के भीतर पांच या उससे अधिक व्यक्तियों के एकत्रित होने, किसी भी प्रकार के जुलूस निकालने, भडक़ाऊ भाषण देने या लाउडस्पीकर के माध्यम से उत्तेजक संगीत बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इसके अतिरिक्त कोई भी व्यक्ति लाठी, डंडा, तलवार, गंडासा, आग्नेयास्त्र, विस्फोटक, ज्वलनशील पदार्थ या किसी भी प्रकार के घातक हथियार लेकर जिले में प्रवेश नहीं कर सकेगा। इसके साथ हीए पेट्रोल और डीजल जैसी ज्वलनशील सामग्री की बोतल, केन या ड्रम में खुले में बिक्री पर भी प्रतिबंध रहेगा। जिलाधीश मोहम्मद इमरान रजा ने कहा कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी है। आदेशों का पालना सुनिश्चित कराने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। आदेश का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223 के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सीबीआई ने 4 लाख फर्जी छात्रों के खिलाफ की FIR दर्ज : हरियाणा के सरकारी स्कूलों में फर्जी एडमिशन का मामला

चंडीगढ़ : सीबीआई ने हरियाणा के सरकारी स्कूलों में फर्जी एडमिशन के मामले में शुक्रवार को 4 लाख से अधिक फर्जी छात्रों के खिलाफ FIR दर्ज की है। अधिकारी ने बताया कि पंजाब एवं...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में भगवान श्री परशुराम जी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई : आचार्य आशीष वशिष्ठ, पंडित राकेश गर्ग और पंडित राम कुमार द्वारा हवन यज्ञ करवाया गया

गढ़शंकर 10 मई : श्री ब्राह्मण सभा राजि: गढ़शंकर द्वारा भगवान श्री परशुराम भवन गढ़शंकर में प्रधान ठेकेदार कुलभूषण शौरी के नेतृत्व में श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस संबंध में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राहुल कुमार ने बिलासपुर के उपायुक्त का कार्यभार संभाला

रोहित जसवाल।  बिलासपुर, 29 अप्रैल: हिमाचल प्रदेश कैडर के 2016 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी राहुल कुमार ने सोमवार शाम को जिला बिलासपुर के उपायुक्त (DC) के पद का कार्यभार संभाल लिया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र में सड़कों को पक्का करने के लिए 10 करोड़ की राशि की गई है स्वीकृत : बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद गतिविधियां आवश्यक – अनिरुद्ध सिंह

कैबिनेट मंत्री ने खेलकूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं की विजेता टीमों को किया सम्मानित शिमला 29 जून : ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा बच्चों के मानसिक एवं...
Translate »
error: Content is protected !!