खन्ना की याचिका पर क्वांटम पेपर मिल के प्रदूषण मामले में मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान

by

पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के पर्यावरण इंजीनियर से एक सप्ताह में रिपोर्ट तलब, अगली सुनवाई 14 अक्टूबर को
होशियारपुर 19 सितम्बर  : पूर्व सांसद एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अविनाश राय खन्ना द्वारा सैला खुर्द, तहसील गढ़शंकर स्थित क्वांटम पेपर मिल से कथित रूप से फैल रहे दुर्गंध, वायु प्रदूषण एवं भूजल प्रदूषण का मामला पंजाब मानवाधिकार आयोग के समक्ष उठाए जाने के बाद आयोग ने मामले का संज्ञान लिया है।
खन्ना के कार्यालय से सचिव ज्योति कुमार जौली ने बताया कि गत दिनों उक्त मामले के सम्बन्ध में मानवाधिकार संघर्ष समिति, सैला खुर्द के पदाधिकारियों संजीव गुप्ता बॉबी, रिंकू चांदपुरी, सरपंच गोल्डी सिंह, मोहित गुप्ता, राजेश कुमार, करणवीर सिंह आदि ने तथा इस क्षेत्र के निवासियों द्वारा क्वांटम पेपर मिल द्वारा फैलाये जा रहे प्रदूषण के विरोध में श्री खन्ना को एक शिकायत सौंपी गयी थी जिसे खन्ना द्वारा एक याचिका के माध्यम से प्रदेश मानवाधिकार आयोग के समक्ष उठाया गया था। श्री खन्ना की याचिका पर आयोग ने मामले की सुनवाई करते हुए पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, होशियारपुर के पर्यावरण इंजीनियर को एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। आयोग ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 14 अक्टूबर की तारीख निर्धारित की है। याचिका में श्री खन्ना द्वारा आयोग को बताया गया था कि क्वांटम पेपर मिल से निकलने वाली गैसों के कारण क्षेत्र में दुर्गंध और वायु प्रदूषण की समस्या पैदा हो रही है, जिससे स्थानीय निवासियों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा मिल से निकलने वाले रासायनिक रूप से दूषित पानी के भूजल में मिल जाने और इसके कारण क्षेत्र के लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका भी व्यक्त की गई थी। मामला दुर्गंध एवं वायु प्रदूषण तथा कथित रूप से रासायनिक दूषित पानी के कारण भूजल और लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहे प्रभाव से संबंधित है जिसका आयोग ने संज्ञान लेते हुए पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के संबंधित अधिकारी से रिपोर्ट मांगी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

4 करोड़ से ज्यादा नकद, 313 किलो चांदी और 6 किलो सोना जब्त : धन कुबेर निकला दिल्ली का ट्रैवल एजेंट

नई दिल्ली : ईडी की छापेमारी में दिल्ली के एक ट्रैवल एजेंट से भारी बरामदगी हुई है। ईडी ने उसके परिसर से 4 करोड़ से ज्यादा की नकदी, 313 किलो चांदी और 6 किलो...
article-image
पंजाब

अन्वी बनना चाहती है आर्मी आफिसर तो नवजोत का उद्देश्य हे जज बनना : अन्वी ने 650 में से 630 अंक लेकर मेरिट में 15वां स्थान और नवजोत 630 अंक हासिल कर 16 वां स्थान किया हासिल

वरिंदर प्रताप सिंह । नंगल : वीरवार को पँजाब बोर्ड ने दसवीं कक्षा का नतीजा घोषित किया। जिसमें नंगल के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल लड़कियां की दो लड़कियां ने मैरिट में 15 व 16...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सेना के जवान पर पंजाब में विस्फोटक एक्ट के तहत FIR; एलओसी से गिरफ्तारी – सीमा से सीधे सलाखों तक :

पंजाब पुलिस ने मंगलवार सुबह राजोरी जिले के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर तैनात भारतीय सेना के एक जवान को गिरफ्तार कर लिया। जवान के खिलाफ जालंधर के मकसूदां थाना क्षेत्र में विस्फोटक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शिक्षा मंत्री के पद से धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा : त्यागपत्र सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा

नई दिल्ली :  जंतर-मंतर पर जारी जोरदार विरोध-प्रदर्शनों के बीच आखिर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया...
Translate »
error: Content is protected !!