खन्ना के मार्गदर्शन में बाबा औगढ़ कॉलेज जैजों में विश्व कैंसर दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

by

होशियारपुर 5 फरवरी : भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद एवं बाबा औगढ़ श्री फतेहनाथ चेरिटेबल ट्रस्ट जैजों के चेयरमैन अविनाश राय खन्ना के मार्गदर्शन में ट्रस्ट द्वारा संचालित बाबा औगढ़ गर्ल्स कॉलेज जैजों में विश्व कैंसर दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें कॉलेज छात्राओं द्वारा चार्ट बनाकर लोगों को कैंसर रोग से बचाव के लिए जागरूक किया गया।
इस अवसर पर खन्ना ने कहा कि दुनियाभर में कैंसर के बढ़ते जोखिमों के बारे में जागरूकता बढ़ाने और इसकी रोकथाम, पहचान और उपचार को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से हर साल 4 फरवरी विश्व कैंसर दिवस मनाया जाता है। इस गंभीर रोग से बचाव और इसके कारण होने वाली मृत्युदर को कम करने के लिए लोगों का जागरूक होना सबसे जरूरी है। दुनियाभर में कैंसर स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए बड़ी चुनौती बनकर उभर रहा है, जो हर साल लाखों लोगों की मौत का कारण बन रहा है। लोगों में तम्बाकू उत्पादों और अन्य नशों का चलन इसका मुख्य कारण है। खन्ना ने कहा कि कॉलेज छात्राओं द्वारा रेड रिबन क्लब के सहयोग से लोगों को कैंसर जैसे भयानक रोग से बचाव के प्रति जागरूक किया। इस मौके प्रिंसिपल कर्मजीत कौर सहित कालेज स्टाफ व समूह छात्राएं भी मौजूद थीं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ढाढा कलां में ट्यूबवेल का लोकार्पण किया विधायक एवं उपाध्यक्ष श्री रोड़ी ने

गढ़शंकर । गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के गांव ढाढा कलां में विधायक एवं डिप्टी स्पीकर पंजाब विधानसभा जय कृष्ण सिंह रोड़ी ने ग्रामीणों के साथ मिलकर 25 लाख की लागत से लगाई जा रही पेयजल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मुझे गद्दार कह लें, हजार बार कह लें… भारतीय ड्रोन से बेशुमार शहादतें हुई : जश्न में डूबी पाकिस्तानी अवाम को पत्रकारों ने झकझोरा

‘…ये जवाब नहीं है, उन्होंने आपके मैनलेंड के चार शहरों में टारगेट को हिट किया है, दर्जनों बंदों को मार दिया है यार, आप क्या बात कर रहे हैं कि उनका तैयारा हमने गिरा...
article-image
पंजाब

नशे के खिलाफ प्रचार नहीं, सप्लाई चेन तोड़ने पर ध्यान दे सरकार : प्रताप सिंह बाजवा

7.5 लाख विद्यार्थियों तक जागरूकता अभियान पहुंचाने के फैसले पर बोले बाजवा- जागरूकता जरूरी, लेकिन बड़े तस्करों और सप्लायरों पर कार्रवाई के बिना नशे पर नहीं लगेगी लगाम चंडीगढ़। पंजाब में बढ़ते नशे के...
Translate »
error: Content is protected !!