खन्ना के मार्गदर्शन में बाबा औगढ़ गर्ल्स कालेज जेजों में विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन

by

होशियारपुर 26 सितम्बर :  पूर्व सांसद एवं बाबा औगढ़ श्री फतेहनाथ चेरिटेबल ट्रस्ट जेजों के चेयरमैन अविनाश राय खन्ना के मार्गदर्शन में ट्रस्ट द्वारा संचालित बाबा औगढ़ गर्ल्स कॉलेज जैजों ने पर्यावरण दिवस प्रिंसिपल करमजीत कौर की देखरेख में मनाया गया जिसमें पर्यावरण संभाल विषय पर छात्राओं में पोस्टर मेकिंग मुकाबले करवाए गए।
इस मौके प्रिंसिपल करमजीत कौर ने बताया कि छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता लाने के लिए उनको अपने लिखित विचार रखने के लिए कहा गया। इसी के साथ साथ छात्राओं में पोस्टर मुकाबले करवाकर पर्यावरण संरक्षण विषय पर उनका मानसिक दृष्टिकोण भी जाना गया। उन्होंने कहा कि छात्रों को पर्यावरण के महत्व के बारे में बताते हुए उन्हें समाज में भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता लाने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके ट्रस्टी अश्वनी खन्ना, ज्योति भूषन सूद सहित कालेज का स्टाफ तथा समूह छात्राएं भी मौजूद थी।।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, मोबाइल एंड वैब डेवलेपमेंट के नि:शुल्क कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन कैंप 15 को: डिप्टी कमिश्नर

बी.टैक(सी.एस), बी.टैक(आई.टी), बी.सी.ए, एम.सी.ए, एम.एस.सी(आई.टी) कर चुके विद्यार्थी इस कोर्स के लिए करवा सकते हैं रजिस्ट्रेशन होशियारपुर, 13 दिसंबर: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि होशियारपुर शहर में पहली बार नौजवानों के उज्ज्वल...
article-image
पंजाब

मलेरिया से बचाव संबंधी लोगों को जागरूक किया

गढ़शंकर : पंजाब के निर्देशों पर तथा एसएमओ गढ़शंकर डॉक्टर रमन कुमार के नेतृत्व में गढ़शंकर के स्लम एरिया में स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा मलेरिया से संबंधित वर्कशॉप लगाई गई और लोगों को मलेरिया से...
article-image
पंजाब

मैं भाजपा में नहीं जा रहा हूं, सिर्फ ‘आप’ का हूं: संजीव अरोड़ा

चंडीगढ़, 27 अप्रैल । पंजाब सरकार में मंत्री संजीव अरोड़ा ने भाजपा में जाने के कयास पर आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ी। सोमवार को उन्होंने कहा कि मैं भाजपा में नहीं जा रहा हूं। मैं...
article-image
पंजाब

रोडवेज बसों में 52 सवारियां बैठाने का चक्कर अब खत्म : परिवहन अधिकारियों ने कर्मचारी संघ को 8 फरवरी को मुख्यमंत्री के साथ बैठक करवाने का आश्वासन दिया

संगरूर, 6 फरवरी :  पीआरटीसी, पनबस और पंजाब रोडवेज में 52 सवारियां बैठाने का चक्कर अब समाप्त हो गया है क्योंकि परिवहन अधिकारियों ने कर्मचारी संघ को 8 फरवरी को मुख्यमंत्री के साथ बैठक...
Translate »
error: Content is protected !!