खब्बी धार पर्यटन स्थल का मामला जिला परिषद की बैठक में उठा : पर्यटन की दृष्टि से विकसित हो खब्बी धार : जिला परिषद सदस्य मनोज कुमार

by
एएम नाथ। चम्बा :   जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक में आज जिला पंचायत अधिकारी कार्यालय के सभागार कक्ष में आयोजित हुई।   बैठक में जिला परिषद सदस्य करियाँ वार्ड मनोज कुमार ने वर्तमान में सुर्खियों में चल रहा जिला का अनछुये पर्यटन पर्यटन स्थल खब्बी धार का मुदा सदन के माध्यम से अध्यक्ष जिला परिषद नीलम कुमारी और जिला प्रशासन के समक्ष रखा।
इस दौरान उन्होंने कहा कि खब्बी धार में स्थित बड़ी जुम्हार और अन्य स्थानों में पर्यटन की अपार संभावनाएं विराजमान है। उन्होंने बताया कि आजकल खब्बी धार काफी चर्चा में है। उन्होंने सदन को अवगत करवाया कि गत सप्ताह उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल ने अन्य अधिकारियों के साथ इस क्षेत्र का दौरा किया था। इसके पश्चात इस पर्यटन स्थल की सोशल मीडिया बड़ी चर्चा हो रही है। ज़िला परिषद  ने बताया कि हर वर्ष बड़ी तादाद में यहां पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है। परंतु क्षेत्र में विभिन्न मूलभूत सुविधाओं की कमी होने के कारण यहाँ आने वाले पर्यटकों को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
उन्होंने सदन के माध्यम से संबंधित विभाग से उक्त क्षेत्र में विभिन्न मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए आग्रह किया है। ताकि इस क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों को किसी भी प्रकार की कठिनाइयों का सामना न करना पड़ेl
प्रधान खब्बी धार पर्यटन विकास संगठन रजिंद्र सिंह के अलावा संगठन के समस्त सदस्यों ने इस कार्य के लिए ज़िला परिषद सदस्य मनोज कुमार का आभार जताया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चम्बा के सुल्तानपुर में नशा कारोबार का पर्दाफाश : मां-बेटा चिट्टे सहित गिरफ्तार, लाखाें का कैश और 12 मोबाइल बरामद

एएम नाथ। चम्बा : जिला चम्बा में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्यालय के साथ लगते सुल्तानपुर मोहल्ले में एक बड़े नैटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गुप्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नरवाणा में 120 कनाल में बनेगा खेल मैदान, धर्मशाला हलके में 12 प्ले ग्राउंड मैदान बनेंगे, 15 से 25 लाख रुपए तक किए जाएंगे खर्च : सुधीर शर्मा

धर्मशाला , 28 जुलाई । स्पोट्र्स और एजुकेशन हब बने धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के गांवों में भी अब खेल गतिविधियां तेज होने जा रही हैं। धर्मशाला से विधायक एवं पूर्व शहरी विकास मंत्री सुधीर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सोशल मीडिया कंपनियों के खिलाफ करवा सकेंगे एफआईआर दर्ज

नई दिल्ली: अगर आपको भी इस बात को लेकर शिकायत थी कि आप सोशल मीडिया कंपनियों के खिलाफ एफआईआर नहीं करा सकते थे तो आपकी इस समस्या को सरकार ने दूर कर दिया है।...
हिमाचल प्रदेश

निजी स्कूल प्रबंधकों/प्रधानाचार्यों को निर्देश, 15 फरवरी तक जमा करवायें मान्यता एवं नवीनीकरण संबंधी आवश्यक दस्तावेज़: देवेंद्र चंदेल

ऊना: उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा ऊना देवेंद्र चंदेल ने जिला के सभी निजी स्कूल प्रबंधकों/प्रधानाचार्यों को निर्देश देते हुए कहा कि आगामी सत्र 2022-23 के लिए मान्यता एवं नवीनीकरण संबंधी सभी दस्तावेज़ 15 फरवरी...
Translate »
error: Content is protected !!