खस्ताहाल हालत सड़कों को लेकर लोगों का छलका गुस्सा : माहिलपुर-चंडीगढ़ सड़क पर जाम लगा कर किया प्रदर्शन।

by

माहिलपुर : माहिलपुर से जेजों दोआबा और माहिलपुर से कोटफातुही, गढ़शंकर से झुंगिया सड़क की दयनीय हालत को लेकर स्थानीय लोगों ने माहिलपुर-चंडीगढ़ चौक पर ट्रैफिक जाम लगा कर करीब एक घँटे तक प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पंजाब सरकार मुर्दाबाद व स्थानीय विधायक के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की ओर सड़क न बनने तक माहिलपुर के चंडीगढ़ चौक पर पक्का धरना देने का ऐलान किया। इकबाल सिंह खेड़ा, संजीव कुमार पंचनंगल व अमरजीत सिंह भिंदा ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले छह वर्षो से सड़कें टूटी हुई है और निवर्तमान कांग्रेस सरकार व वर्तमान आप सरकार सड़कों की मुरम्मत कराने के बजाए राजनीति कर रही है और इन सड़कों पर यात्रा करने वाले लोग दुर्घटनाग्रस्त होकर अपने जान से हाथ धो रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सड़कें चब्बेवाल व गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र में पड़ती है और चुनावों के दौरान हर पार्टी के नेताओं ने सरकार बनने पर सड़कों को फल के आधार पर बनाने के वायदे किये थे लेकिन नई सरकार बनने के बाद भी लोग टूटी सड़कों पर आने जाने के लिए बाध्य हैं। उन्होंने ऐलान किया कि सड़क बनने तक इलाके के लोग पक्का धरना चंडीगढ़ चौक पर रोजाना दस बजे से चार बजे तक मंगलवार से लगाया जा रहा है।धरना प्रदर्शन में उस समय विकट स्थिति उत्पन्न हो गई जब बस से सफर कर रही दो छात्राएं प्रदर्शनकारियों से बहस करने लगी उनका कहना था कि वह होशियारपुर पेपर देने जा रही है और प्रदर्शन के कारण वह पेपर देने में लेट हो जाएगी। इसपर प्रदर्शनकारियों ने उनकी बस व एम्बूलेंस को जाने दिया। धरना प्रदर्शन के कारण गढ़शंकर व होशियारपुर सड़क पर लंबी कतारें लग गई। प्रदर्शन को देखते हुए माहिलपुर पुलिस व अन्य थानों से पुलिस बल को बुलाया गया था। इस दौरान रशपाल सिंह सरपंच भारटा, ठेकेदार हरदीप सिंह, जोगा सिंह दाता, दया सिंह मेघोवाल, बलविंदर सिंह खेड़ा सरपंच, शामलाल, जसवीर सिंह रामपुर, परमजीत ककड़, हरविंदर सिंह, इंदरजीत सिंह ग्रेवाल, कुलविंदर सिंह, बलकार सिंह स्क्रूली, सुखप्रीत सिंह लालपुर, चमनलाल ठुआना, रणजीत सिंह ईसपुर, दिलाबर सिंह, निरवैर सिंह, सुखविंदर सिंह, मस्तान सिंह, सुखविंदर सिंह सरपंच सारहाला खुर्द, जगमोहन हवेली, चमनलाल खेडा, शीतल सिंह ढकको, संदीप सिंह केंडोवाल, गगन, गुरजिंदर सिंह, पंकज पहलवान, तरलोचन सिंह, लखा सिंह पालदी व जसकमल सिंह साहिब भारी संख्या में गांवो के सरपंच-पंच और लोग उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

मुख्यमंत्री का ‘मिशन रोजगार’ जारी : युवाओं को 55,000 से अधिक सरकारी नौकरियां अब तक दी गई

चंडीगढ़ । मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने ‘मिशन रोजगार’ को जारी रखते हुए अपने 36 महीने के कार्यकाल के दौरान युवाओं को 55,000 से अधिक सरकारी नौकरियां देकर एक...
article-image
पंजाब

NGT ने पंजाब सरकार को लगाया 1026 करोड़ जुर्माना : पिछले आदेश की अनुपालना न होने पर मुख्य सचिव को नोटिस

चंडीगढ़: नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT ) ने अपने हाल ही के आदेश में ठोस कचरे के निस्तारण उसके प्रबंधन और सीवरेज व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए उचित कदम उठाने में विफल...
article-image
पंजाब

ASI पर किया हमला – पगड़ी भी उतार दी : एएसआई ने जब उसे स्पीकर बंद करने और उतारने को कहा, तो सब्जी विक्रेता राजकुमार गया भड़क

जालंधर। पंजाब के जालंधर शहर के लद्देवाली क्षेत्र में एक ई-रिक्शा पर सब्जी बेच रहे व्यक्ति ने पुलिस कर्मचारी पर हमला कर दिया। यह घटना तब घटी जब एएसआई ने ई-रिक्शा पर लगाए गए...
article-image
पंजाब

आप सरकार में पुलिस भी सुरक्षित नहीं : निमिशा मेहता

गढ़शंकर: 23 सितम्बर जालंधर शहर में डीसीपी पंजाब पुलिस नरेश डोगरा से मारपीट, गाली गलौज तथा आधी रात को सिविल अस्पताल में जाकर एक महिला अधिकारी के साथ गलत व्यवहार करने के मामले की...
Translate »
error: Content is protected !!