खालसा कालेज गढ़शंकर में छात्राओं को वजीफे के चेक किए वितरित

by
गढ़शंकर, 5 अप्रैल: बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज में रीड्ज(एनजीओ) के सीईओ डॉ रजनी लांबा द्वारा अपने माता-पिता कर्नल ओ.पी. लांबा तथा कृष्णा लांबा की याद में मेरिट होल्डर विद्यार्थियों को दिए जाते वजीफे के चेक प्रिंसिपल डॉ अमनदीप हीरा द्वारा छात्राओं को वितरित किए गए। प्रिंसिपल डॉ अमनदीप हीरा ने बताया कि विद्यार्थी को 5 हजार रुपये की वजीफा राशि पहले वर्ष से शुरू लगातार 3 वर्ष तक दी जाती है। इस वार किरणदीप कौर बीएससी मेडिकल भाग तृतीया, नैंसी बीएससी बीएड भाग द्वितीय तथा मुस्कान बीएससी बीएड भाग प्रथम को वजीफा राशि दी गई। उन्होंने छात्रों को वजीफा हासिल करने पर बधाई देते हुए वजीफे की महत्ता को समझने के लिए प्रेरित किया। इस मौके स्कॉलरशिप कमेटी के कोऑर्डिनेटर डॉ जानकी अग्रवाल, डॉ मनवीर कौर, डॉ अरविंदर कौर, प्रोफेसर रितु सिंह, डॉ नरेश कुमार आदि हाजिर हुए।
फोटो कैप्शन :
छात्रों को वजीफे के चेक वितरित करते हुए प्रिंसिपल डॉ अमनदीप हीरा व स्टाफ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब सरकार का मिशन रोजगार : पहले स्टार्टअप कॉन्क्लेव में 100 से अधिक कंपनियों ने लिया हिस्सा

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी  में राज्य के पहले स्टार्टअप पंजाब कॉन्क्लेव का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने सरकार के इकोनॉमिक विज़न में इनोवेशन, कड़ी मेहनत...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब लोक सेवा आयोग ने PCS परीक्षा की तिथि की घोषणा की : 322 पदों पर होगा चयन

चंडीगड़ :  पंजाब लोक सेवा आयोग ने 2025 के लिए पंजाब राज्य सिविल सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा की प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन अक्टूबर में करने का निर्णय लिया है। पहले, आयोग ने 3 जनवरी...
article-image
पंजाब

इंस्पेक्टर उषा रानी को थाना सिटी फगवाड़ा का प्रभारी किया नियुक्त

फगवाड़ा /होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : जिला कपूरथला के सब डिवीजन फगवाड़ा शहर के थाना सिटी में इंस्पेक्टर उषा रानी को प्रभारी नियुक्त किया गया, इंस्पेक्टर उषा रानी होशियारपुर के थाना मेंहटीयाना और सिटी होशियारपुर में...
article-image
पंजाब

गांव बाहोवाल में 7.5 लाख रुपए की लागत से ट्यूबवेल कार्य की शुरुआत, NRI भाईचारे व गांववासियों का रहा विशेष योगदान

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : गांव बाहोवाल में जरनैल मूला सिंह स्पोर्ट्स क्लब, प्रवासी भारतीयों और गांववासियों के संयुक्त प्रयासों से 7.5 लाख रुपए की लागत से खेल ग्राउंड में नए ट्यूबवेल के कार्य की...
Translate »
error: Content is protected !!