खालसा कालेज में करवाए विद्यार्थियों के कबड्डी मुकाबले में सिद्धार्थ चौधरी बेस्ट रेडर तथा विनय कुमार को बेस्ट जाफी

by

गढ़शंकर । बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में प्रिंसिपल डा. बलजीत सिंह की अगुवाई में कालेज में इंटर क्लास कबड्डी मुकाबले करवाए गए। शुरुआत में विद्यार्थियों द्वारा शब्द गायन प्रस्तुत किया गया। कबड्डी मुकाबलों में बी.ए. भाग दूसरा के विद्यार्थियों ने पहला स्थान, बी.ए. भाग तीसरा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। खिलाड़ी सिद्धार्थ चौधरी को बेस्ट रेडर तथा विनय कुमार को बेस्ट जाफी चुना गया। प्रिंसिपल डा. बलजीत सिंह ने खिलाडिय़ों को विभिन्न खेल मुकाबलों में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शारीरिक विकास के लिए विद्यार्थियों का खेलों में हिस्सा लेना बहुत जरुरी है।
इस मौके पर प्रोफैसर जसपाल सिंह ने कबड्डी के विकास एवं महत्व के बारे में जानकारी प्रदान की। प्रोफैसर लखविन्द्रजीत कौर ने विद्यार्थियों को खेलों के साथ-साथ शैक्षणिक क्षेत्र में प्राप्तियां हासिल करने के लिए प्रेरित किया। प्रोफैसर खेम सिंह ने कोच की भूमिका का निर्वाह किया।
इस मौके पर डा. हरविन्द्र कौर संयोजक खेल कमेटी, प्रोफैसर अरविन्द्र सिंह, प्रोफैसर अरविन्द्र कौर, प्रोफैसर रायदीप कौर, प्रोफैसर बेअंत कौर, प्रोफैसर पूनम,  प्रोफैसर हरप्रीत कौर तथा अमृतपाल सिंह विशेष रुप से मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

तेंदुए की खाल बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, कई राज्यों में फैला था धंधा…. CBI करेगी अब जांच

एएम नाथ। चंडीगढ़। पिछले साल सेक्टर-22, चंडीगढ़ में वन्यजीव तस्करी का एक बड़ा मामला सामने आया था। डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटीलेंस की टीम ने सेक्टर-22 की सूद धर्मशाला से दो तस्करों को पकड़ा था जिनसे...
article-image
पंजाब

3 करोड़ पंजाबियों के लिए सीएम मान ने जनवरी से मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना शुरू करने की दी मंजूरी

चंडीगढ़ :  पंजाब के निवासियों के लिए नए साल के तोहफे के रूप में सीएम भगवंत मान ने स्वास्थ्य विभाग को जनवरी माह से मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना शुरू करने की मंजूरी दे दी है।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

IGMC शिमला में मरीज को पीटने वाले सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर राघव नरुला की सेवाएं समाप्त

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के प्रतिष्ठित इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी), शिमला में डॉक्टर और मरीज के बीच हुए झगड़े के मामले में बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया गया है। निदेशालय...
article-image
पंजाब

27 ग्राम नशीले पाउडर सहित आरोपी गिरफ्तार

गढ़शंकर : एसएसपी होशियारपुर सरताज सिंह के दिशा निर्देशों से शरारती तत्वों एवं नशों के खिलाफ शुरु की गई मुहिम के अंतर्गत पुलिस को सफलता हाथ लगी है। एएसआई रामलाल थाना माहलपुर समेत पुलिस...
Translate »
error: Content is protected !!