खालसा कालेज में ‘डिजिटल वेल-बीइंग: सोशल मीडिया और युवाओं का मानसिक स्वास्थ्य’ पर एक लेकचर आयोजित

by

गढ़शंकर । बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में कॉलेज के शिक्षा विभाग ने मनोचिकित्सा सेल के सहयोग से प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप हीरा के नेतृत्व में ‘डिजिटल वेल-बीइंग: सोशल मीडिया और युवाओं का मानसिक स्वास्थ्य’ पर एक लेकचर आयोजित किया गया । इस अवसर पर, मुख्य रिसोर्स पर्सन   डॉ. गुरप्रीत कौर ने अपने संबोधन में युवाओं के जीवन पर सोशल मीडिया के प्रभाव पर अपने विचार सरल और गंभीर तरीके से साझा किए। उन्होंने डिजिटल जागरूकता के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य और सोशल मीडिया के मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभावों को कम करने पर जोर दिया। प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप हीरा ने कॉलेज की ओर से रिसोर्स पर्सन डॉ. गुरप्रीत कौर को विशेष तौर पर सम्मानित किया। मंच संचालन मनोचिकित्सा सेल की इंचार्ज डॉ. नरेश कुमारी ने किया। इस अवसर पर प्रो. लखविंदरजीत कौर, डॉ. जानकी अग्रवाल, डॉ. संघा गुरबख्श कौर, प्रो. किरणजोत कौर, प्रो. नरिंदर कौर, प्रो. हरप्रीत कौर उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आईके सॉल्यूशन एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी गढ़शंकर द्वारा आयोजित की रंगोली प्रतियोगिता

गढ़शंकर : आईके सॉल्यूशन एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी गढ़शंकर (पंजाब) ने बिना प्रदूषण के दिवाली मनाने का संदेश देने के लिए रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया। एजुकेशनल सोसायटी कार्यालय में अध्यक्ष गुरनवाब सिंह, महासचिव मनप्रीत...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रवनीत बिट्टू ने कहा अब आगे बढ़ने का समय : जेल में बंद सिखों की रिहाई का विरोध करने के मामले में लिया यूटर्न

लुधियाना : केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू आज तक जेल में बंद सिखों की रिहाई का विरोध करने के मामले पर अब बिट्टू ने यूटर्न ले लिया है। रवनीत सिंह बिट्टू ने पत्रकारों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शिकायत दर्ज कराने के लिए बनाने होंगे संबंध, युवती को बाथरूम में ले जाकर अश्लील हरकत : पकड़े गए डीएसपी साहब, वीडियो वारयल – सस्पेंड, फिर गिरफ्तार

युवती के यौन शोषण वाले वायरल वीडियो की जाँच के दौरान पुलिसकर्मी की पहचान कर्नाटक के 58 वर्षीय डिप्टी एसपी बी रामचंद्रप्पा के तौर पर हुई है। कर्नाटक के तुमकुरु जिले में एक फरियादी...
Translate »
error: Content is protected !!