खालसा कॉलेज के एम.ए. हिस्ट्री के पहले व तीसरे समेस्टर का परिणाम रहा शानदार

by

गढ़शंकर।  बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर के एम.ए. हिस्ट्री सेमेस्टर पहले और तीसरे के परिणाम शानदार रहे हैं। प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप हीरा ने जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब यूनिवर्सिटी द्वारा घोषित एम.ए. हिस्ट्री सेमेस्टर तीसरे के परिणाम में छात्रा रजनी ने 81.75 प्रतिशत अंक लेकर पहला स्थान, अर्शप्रीत कौर ने 81.5 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा स्थान, कोमल ने 77.7 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया है। इसी तरह एम.ए. हिस्ट्री पहले सेमेस्टर के परिणाम में छात्रा सुमिति ने 80.5 प्रतिशत अंक लेकर पहला स्थान, नवरूप ने 79.25 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा स्थान और रितिशा ने 71.5 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया है। प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप हीरा ने शानदार परिणाम के लिए विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और स्टाफ को बधाई दी। उन्होंने अव्वल रहने वाली छात्राओं को भविष्य में और मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अब मुख्यमंत्री भगवंत मान विपश्यना ध्यान आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में करेंगे : सुनील जाखड़ ने ने एक्स पर लिखा -क्या मुख्यमंत्री ऐसा कर यह साबित करने की कोशिश कर रहे, कि पंजाब का होशियारपुर ध्यान केंद्र पर्याप्त अच्छा नहीं

चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्‍यमंत्री अरविन्द केजरीवाल  के बाद अब पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान  भी विपश्यना  साधना करेंगे। जानकारी के मुताबिक भगवंत मान आंध्र प्रदेश के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नंगल गैस लीक मामले में जाने कब क्या हुया : 27 से अधिक बच्चों को सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सभी को भेजा घर, एक बच्चे को पीजीआई रैफर किया था वह भी ठीक हो कर घर वापिस

कैबनिट मंत्री हरजोत बैंस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का लिया जायजा और प्रशासन को किस फैक्टरी की गैस और कौन सी गैस लीक हुई.. पूरे मामले की जांच के दिए निर्देश कैबनिट...
article-image
पंजाब

माहिलपुर में सरिता शर्मा द्वारा सीवरेज लाइन का किया उद्घाटन, 22 करोड़ की लागत से सीवरेज प्रोजेक्ट होगा मुकम्मल

22 करोड़ की लागत से सीवरेज प्रोजेक्ट होगा मुकम्मल माहिलपुर I   पंजाब वाटर सप्लाई और सीवरेज बोर्ड की डायरेक्टर सरिता शर्मा ने आज गढ़शंकर के अंतर्गत आते  माहिलपुर में गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में...
Translate »
error: Content is protected !!