अब मुख्यमंत्री भगवंत मान विपश्यना ध्यान आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में करेंगे : सुनील जाखड़ ने ने एक्स पर लिखा -क्या मुख्यमंत्री ऐसा कर यह साबित करने की कोशिश कर रहे, कि पंजाब का होशियारपुर ध्यान केंद्र पर्याप्त अच्छा नहीं

by

चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्‍यमंत्री अरविन्द केजरीवाल  के बाद अब पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान  भी विपश्यना  साधना करेंगे। जानकारी के मुताबिक भगवंत मान आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में विपश्यना करेंगे।  मुख्‍यमंत्री भगवंत मान विपश्यना के लिए विशाखापत्तनम में 4 दिन रहेंगे। शनिवार शाम को वे राजधानी दिल्ली लौटेंगे। उसके अगले दिन मान के गुजरात दौरे पर जाने की संभावना है, जहां वह लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी की रैलियों में शामिल होंगे।

केजरीवाल ने भी की थी विपश्यना : उल्लेखनीय है कि दिल्ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी हाल ही में विपश्यना पर गए थे। उन्होंने पंजाब के होशियारपुर में 19 से 3 दिसंबर 2023 तक 10 दिवसीय विपश्यना साधना में शामिल हुए थे। केजरीवाल इससे पहले भी विपश्यना के लिए जा चुके हैं। विपश्यना से लौटने के बाद केजरीवाल ने कहा था कि इस साधना से असीम शांति मिलती है। नई ऊर्जा के साथ फिर जनता की सेवा में लगेंगे।

क्या है विपश्यना ध्यान :   विपश्यना ध्यान विधि भगवान बुद्ध की मूल शिक्षाओं से निकली है। कुछ समय पूर्व यह म्यांमार में ही प्रचलन में थी। भारत में आने के बाद एक बार फिर यह धीरे-धीरे पूरी दुनिया में फैल रही है। 10 दिन की साधना के बाद इसका तन और मन दोनों पर ही सकारात्मक असर पड़ता है।

पंजाब भाजपा के प्रधान सुनील जाखड़ ने एक्स पर लिखा-एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मुख्यमंत्री भगवंत मान चार दिनों के लिए ध्यान करने के लिए आंध्र प्रदेश जा रहे हैं। यह बहुत अजीब लगता है। क्या ऐसा करके वह यह साबित करने की कोशिश कर रहे हैं कि पंजाब का होशियारपुर ध्यान केंद्र पर्याप्त अच्छा नहीं है? क्या यह केजरीवाल को इस आरोप में बेनकाब करने के लिए है कि होशियारपुर में उनका प्रवास विपश्यना साधना के लिए नहीं बल्कि केंद्रीय एजेंसियों से सुरक्षित आश्रय लेने के लिए था? ऐसा भी लग सकता है कि वह ऐसे महत्वपूर्ण समय में खुद को दिल्ली से दूर करने की कोशिश कर रहे हैं जब केजरीवाल को ईडी के सामने पेश होना है।

केजरीवाल ने होशियारपुर में की थी विपश्यना
दिसंबर में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल दस दिन की विपश्यना के लिए होशियारपुर आए थे। वे होशियारपुर-ऊना रोड पर गांव महिलांवाली से आनंदगढ़ की ओर जाने वाली सड़क पर स्थित धम्म धज्ज विपश्यना केंद्र में रुके थे।

भाजपा ने आरोप लगाया था कि केजरीवाल ने केवल ईडी के सामने जाने से बचने के लिए ऐसा किया है। ईडी ने केजरीवाल को समन भेजकर 21 दिसंबर को पेश होने के लिए कहा था, लेकिन केजरीवाल पहले ही ध्यान के बहाने होशियारपुर पहुंच गए। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की कथनी और करनी में जमीन आसमान का अंतर है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बागवानों को बागीचे तैयार करके दे रही है एचपीशिवा परियोजना : जगत सिंह नेगी

बागवानी, राजस्व और जनजातीय विकास मंत्री ने किया बकारटी और बरंडा के क्लस्टरों का निरीक्षण किसानों-बागवानों से की परियोजना का लाभ उठाने की अपील, अधिकारियों को दिए निर्देश एएम नाथ।  हमीरपुर 28 नवंबर। बागवानी,...
article-image
पंजाब

मिड-डे मील वर्करों की आनंदपुर साहिब रैली में गढ़शंकर के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया

गढ़शंकर ,3 सितंबर । गढ़शंकर के यूनियन नेता बलविंदर कौर व कमलजीत कौर की अगुवाई मिड डे मील वर्कर्स ने शिक्षा मंत्री के गांव गंभीरपुर में मिड-डे मील वर्करों दुआरा अपनी मांगों को लेकर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महाभियोग : प्रस्ताव पर 208 सांसदों के हस्ताक्षर

नई दिल्ली । कैश कांड को लेकर जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ महाभियोग चलेगा. इसके लिए सभी दलों के सांसदों के हस्ताक्षर लिए गए. छोटे-बड़े सभी दलों के ज्यादातर सांसद इस महाभियोग प्रस्ताव के...
article-image
पंजाब

पंडित किशोरी लाल शर्मा ने अपने भाई पंडित प्रेम नाथ के साथ अपने पैतृक गांव भवानीपुर में माता हरि देवी के मंदिर में माथा टेका

गढ़शंकर।  अमेठी से सांसद और सीनियर कांग्रेस नेता पंडित किशोरी लाल शर्मा ने आज अपने भाई पंडित प्रेम नाथ के साथ अपने पैतृक गांव भवानीपुर में माता हरि देवी के मंदिर में माथा टेका।...
Translate »
error: Content is protected !!