खालसा कॉलेज में ऑनलाइन संसाधनों पर लेक्चर करवाया 

by
गढ़शंकर, 21 मार्च  :  बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर के कार्यवाहक प्रिंसिपल प्रो. लखविंदरजीत कौर के नेतृत्व में कॉलेज लाइब्रेरी कमेटी के कोआर्डीनेटर डाॅ. जानकी अग्रवाल की व्यवस्था में ‘ऑनलाइन लाइब्रेरी रिसोर्सेज व एड-टेक’ विषय पर लेक्चर आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता तनजोत सिंह चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने ऑनलाइन संसाधनों के उपयोग और इसके लाभों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने छात्रों को इस क्षेत्र में कमाई के साधनों पर भी प्रकाश डालते हुए ईमानदारी से पढ़ाई करने और काम करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्रों को समय की आवश्यकता के अनुसार ऑनलाइन संसाधनों का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यवाहक प्राचार्य प्रो लखविंदरजीत कौर ने तनजोत सिंह को कालेज की और से सम्मानित किया। मंच संचालन डा मनबीर कौर ने किया। इस अवसर पर समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बेटे की चाहत में पिता ने बेटी की हत्या की… कृपाण से किया हमला

होशियारपुर के धूत कलां गांव की घटना; 17 वर्षीय इंद्रप्रीत कौर 12वीं कक्षा की छात्रा थी, वारदात के बाद आरोपी फरार होशियारपुर। पंजाब के होशियारपुर जिले के हरियाना क्षेत्र के गांव धूत कलां में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

सेना की गोपनीय सूचनाएं पाकिस्तान पहुंचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार : दो सैन्यकर्मी भी नामजद

ISI और पाकिस्तानी सेना से संपर्क होने का आरोप; ऑफिसियल सीक्रेट्स एक्ट के तहत केस दर्ज, सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटीं फिरोजपुर। सेना से जुड़ी गोपनीय सूचनाएं पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और पाकिस्तानी...
article-image
पंजाब

चेयरपर्सन जिला योजना कमेटी ने विकास कार्यो के लिए वितरित किए

बुनियादी समस्याओं का पहल के आधार पर किया जा रहा है हल होशियारपुर,  30 जनवरी: जिला योजना कमेटी होशियारपुर की चेयरपर्सन करमजीत कौर ने जिले में अलग-अलग विकास कार्यों संबंधी आज 12,23 हजार रुपए...
article-image
पंजाब

लाॅरेंस के इंटरव्यू में पुलिस अधिकारियों की भूमिका की जांच के लिए हाईकोर्ट ने बनाई कमेटी

चंडीगढ़ : गैंगस्टर लाॅरेंस बिश्नोई के पुलिस हिरासत में खरड़ के सीआईए स्टाफ थाने में हुए टीवी इंटरव्यू में पुलिस अधिकारियों की जांच के लिए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने रिटायर जस्टिस राजीव रंजन रैना की...
Translate »
error: Content is protected !!