खालसा कॉलेज में शोध पद्धति पर लेक्चर आयोजित : डाॅ. दीपाली ने विद्यार्थियों के सवालों के दिए जवाब

by
गढ़शंकर, 15 मार्च : बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में कॉलेज के आईआईसी और आईक्यूए सेल द्वारा ‘अनुसंधान पद्धति’ पर एक एक्सटेंशन लेक्चर आयोजित किया गया। लेक्चर के मुख्य वक्ता डाॅ. दीपाली सहायक प्रोफेसर गणित एच.एम.वी. कॉलेज जालंधर ने संबोधित करते हुए विस्तार से बताया कि नई शिक्षा नीति में शोध को अनिवार्य कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि शोध कैसे किया जाता है, शोध के लिए विषय का चयन कैसे किया जाता है, गाइड का चयन, शोध पद्धति, शोध का विश्लेषण और सारांश कैसे किया जाता है। इस अवसर पर डाॅ. दीपाली ने विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब भी दिए। इस अवसर पर कॉलेज के कार्यकारी प्राचार्य प्रो. लखविंदरजीत कौर ने विषय विशेषज्ञ की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को ऐसे विचारों से मार्गदर्शन लेकर शोध पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रेरित किया। डॉ कुलदीप कौर की व्यवस्था में आयोजित लेक्चर का संचालन प्रो. दीपिका तथा धन्यवाद डॉ प्रीतइंद्र सिंह द्वारा किया गया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

युवक को चार युवकों ने घेरा : लोहे की राड से हमला कर घायल किया और चार हजार लूट कर फरार

गढ़शंकर। गढ़शंकर बंगा सडक़ पर एमपी रिर्सोट के निकट सुवह करीव साढ़े चार वजे मोटरसाईकल स्वार युवक को चार युवकों ने घेरा और उस पर लोहे की राड से हमला कर घायल कर सात...
article-image
पंजाब

मोहाली का वेरका मिल्क प्लांट बना गुणवत्ता का प्रतीक: बिक्रम सिंह माहल

मोहाली/दलजीत अजनोहा : वेरका मिल्क प्लांट मोहाली के जनरल मैनेजर बिक्रम सिंह माहल ने जानकारी दी कि प्लांट बेहतरीन प्रदर्शन कर रहा है और पंजाब के डेयरी सेक्टर में गुणवत्ता और ग्राहक सेवा का...
article-image
पंजाब

6,17,092 रूपए ठगे पति पत्नी दुारा कमेटियों के नाम पर : पांच लोगो की शिकायत पर मामला दर्ज

गढ़शंकर : गढ़शंकर पुलिस ने पति पत्नी के खिलाफ कमेटियों के डालने के नाम पर पांच लोगो से 6 लाख 17 हजार 92 रूपए की ठगी करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया...
article-image
पंजाब

अंतरराज्यीय नाकों से अब तक 40 लाख रुपए से ज्यादा की रिकवरी, चैकिंग के दौरान 3092 क्विंटल लाहन बरामद कर की जा चुकी है नष्ट

जिला चुनाव अधिकारी व एस.एस.पी ने अंतरराज्यीय नाकों की चैकिंग की नाके पर तैनात पुलिस, अर्ध सैनिक बलों व एक्साइज विभाग की टीमों का हौंसला बढ़ाते हुए चौकसी से ड्यूटी करने के दिए निर्देश...
Translate »
error: Content is protected !!