खालसा कॉलेज में शोध पद्धति पर लेक्चर आयोजित : डाॅ. दीपाली ने विद्यार्थियों के सवालों के दिए जवाब

by
गढ़शंकर, 15 मार्च : बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में कॉलेज के आईआईसी और आईक्यूए सेल द्वारा ‘अनुसंधान पद्धति’ पर एक एक्सटेंशन लेक्चर आयोजित किया गया। लेक्चर के मुख्य वक्ता डाॅ. दीपाली सहायक प्रोफेसर गणित एच.एम.वी. कॉलेज जालंधर ने संबोधित करते हुए विस्तार से बताया कि नई शिक्षा नीति में शोध को अनिवार्य कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि शोध कैसे किया जाता है, शोध के लिए विषय का चयन कैसे किया जाता है, गाइड का चयन, शोध पद्धति, शोध का विश्लेषण और सारांश कैसे किया जाता है। इस अवसर पर डाॅ. दीपाली ने विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब भी दिए। इस अवसर पर कॉलेज के कार्यकारी प्राचार्य प्रो. लखविंदरजीत कौर ने विषय विशेषज्ञ की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को ऐसे विचारों से मार्गदर्शन लेकर शोध पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रेरित किया। डॉ कुलदीप कौर की व्यवस्था में आयोजित लेक्चर का संचालन प्रो. दीपिका तथा धन्यवाद डॉ प्रीतइंद्र सिंह द्वारा किया गया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

BSP Launches Block Samti and

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Dev.6 : The Bahujan Samaj Party (BSP) solemnly observed the Pre-Nirvan Day of Dr. Bhimrao Ambedkar, the architect of the Indian Constitution and Bharat Ratna, in Badesron village, located in Garhshankar assembly constituency....
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

केंद्र का बजट देश मोदी के विकसित भारत मिशन की तरफ एक और कदम : खन्ना

खन्ना ने सुनी जनसमस्याएं, केंद्र के बजट को बताया देशवासियों के लिए लाभकारी होशियारपुर 5 फरवरी : भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि केंद्र का बजट 2025 -26 प्रधानमन्त्री...
article-image
पंजाब

5वा नाइट फुटबॉल टूर्नामेंट  निरंतर जारी : ढक्को ने हल्लूवाल, कित्तना ने बिहाला, सड़ोया ने डुमेली, नंगल खिलाड़िया ने मैंग्रोवाल को हराकर अगले दौर में किया प्रवेश

माहिलपुर : अंबेडकर सेना पंजाब द्वारा कुलवंत सिंह भुनों के नेतृत्व में जरनैल मुला सिंह स्पोर्ट्स क्लब बाहोवाल और खेल प्रेमिया के सहयोग से बाहोवाल के खेल मैदान में 5वा नाइट फुटबॉल टूर्नामेंट के चौथे...
Translate »
error: Content is protected !!