खुंडी माता मंदिर में गूंजे माता के जयकारे, भक्तों ने रातभर किया जागरण : सुभाष प्रिंस और राजू भाई के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

by

2011 से आस्था का केंद्र बना खुंडी माता मंदिर, दूर-दूर से पहुंचते हैं श्रद्धालु

एएम नाथ। चम्बा : खुंडी माता मंदिर कैहला द्रड़्ढा में मंगलवार को मां का भव्य जागरण आयोजित किया गया। जागरण का आयोजन अनामिका शर्मा और कमल शर्मा की ओर से किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान मंदिर परिसर माता के जयकारों और भजनों से गूंज उठा।
जागरण की शुरुआत गायक सुभाष प्रिंस ने गणेश वंदना के साथ की। इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भक्तिरस में डुबो दिया। वहीं राजू भाई ने भी अपनी प्रस्तुतियों से माहौल को भक्तिमय बना दिया। दोनों कलाकारों की प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते और नाचते नजर आए।
मंदिर के पुजारी कमल किशोर शर्मा ने बताया कि वर्ष 2011 में खुंडी माता का यहां आगमन हुआ था। इसके बाद स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं के सहयोग से मंदिर धीरे-धीरे आस्था का प्रमुख केंद्र बन गया। उन्होंने बताया कि वर्तमान में दूर-दूर से श्रद्धालु मंदिर में माता के दर्शन करने पहुंचते हैं और अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना करते हैं।
जागरण में पहुंचे श्रद्धालुओं ने माता की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। श्रद्धालुओं का कहना है कि मंदिर में सच्ची श्रद्धा और विश्वास के साथ मांगी गई मनोकामना पूरी होने की उनकी आस्था है।
इस अवसर पर नागेश शर्मा ‘फौजी’ ने भी मंदिर के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। उन्होंने बताया कि सेना में सेवाएं देने के दौरान जब भी उन्हें छुट्टी मिलती है, वह हर संभव प्रयास करते हैं कि खुंडी माता मंदिर पहुंचकर मां का आशीर्वाद प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि मंदिर से उनकी गहरी आस्था जुड़ी हुई है।
जागरण के दौरान श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था भी की गई। आयोजन के सफल संचालन में स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने सहयोग किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में अस्थायी रूप से रह रहे बिहार के मतदाता एसआईआर के लिए ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन

एएम नाथ। शिमला : राज्य निर्वाचन आयोग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण ;एसआईआरद्ध अभियान संचालित किया जा रहा है, जिसमें गणना...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

पालमपुर बस स्टैंड को विकसित करने के लिए बनेगा मास्टर प्लान: डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री

बस स्टैंड का किया निरीक्षण, ग्वाल टिल्ला में नुक्सान का लिया जायजा पालमपुर, 21 अगस्त। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि पालमपुर बस स्टैंड के लिए मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा ताकि लोगों को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जुब्बरहट्टी हवाई अड्डा के आसपास ने हो कोई अनधिकृत निर्माण – उपायुक्त*

उपायुक्त ने की हवाई अड्डा पर्यावरण प्रबंधन समिति की बैठक की अध्यक्षता* शिमला 17 अक्टूबर – उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज जुब्बरहट्टी हवाई अड्डा के सम्मेलन कक्ष में हवाई अड्डा पर्यावरण प्रबंधन समिति...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वीरेंद्र कंवर ने 41.23 लाख से बनने वाली डाइवर्जन वॉल एवं कूल्ह सिंचाई परियोजना का किया भूमिपूजन

आगामी वित्त वर्ष में दालचीनी के 40 हज़ार पौधे रोपित किए जाएंगे: वीरेंद्र कंवर ऊना, 16 मार्चः ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज गगरेट विस...
Translate »
error: Content is protected !!