खुलासा- चार महीने में एक करोड़ रुपए के करीब नकली दवाएं बना बेची

by

बद्दी। सोलन जिला के बद्दी में नकली दवाइयां बनाने के काले कारोबार के दौरान करीब चार महीने में एक करोड़ रुपये के करीब नकली दवाएं बनाई गईं थी। इन्हें उत्तर प्रदेश में बेचा भी गया था। इसके अलावा आगरा के मुख्य आरोपी मोहित बंसल के घर से बरामद की गईं दवाओं की अभी पैकिंग होनी थी। इससे पहले ही इन्हें बरामद कर लिया गया। ये खुलासा आरोपियों से की गई अब तक की पूछताछ में हुआ है। उत्तर प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों में भी नकली दवाओं की सप्लाई की आशंका है। आरोपियों से यूएसवी लिमिटेड की हाई कोलेस्ट्रोल, स्ट्रोक के उपचार की दवा रोजी डे, सिपला कंपनी की एलर्जी की दवा मोंटेयर और इफ्का कंपनी की दर्द निवारक दवा जीरोडोल बरामद की गई हैं। दवा नियंत्रक प्राधिकरण के अधिकारियों ने दावा किया है कि पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी ने स्वीकार किया है कि वह चार महीनों से नकली दवाओं का कारोबार कर रहा था। इस मामले में सरकार भी प्राधिकरण के अधिकारियों से लगातार जांच रिपोर्ट ले रही है। प्रधान सचिव स्वास्थ्य सुभाशीष पंडा ने बताया कि मामले की जांच गहनता से आगे बढ़ रही है। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने बद्दी में नकली दवाएं बनाने पर कड़ा संज्ञान लिया है। सोमवार को सुनवाई करते हुए खंडपीठ ने मुख्य सचिव सहित अन्य प्रतिवादियों से तीन हफ्ते में जवाब तलब किया है। मामले में प्रधान सचिव गृह, स्वास्थ्य सचिव, ड्रग कंट्रोलर, निदेशक स्वास्थ्य, उपायुक्त एसपी सोलन को प्रतिवादी बनाया है। मुख्य न्यायाधीश एए सैयद और न्यायाधीश ज्योत्सना रिवाल दुआ की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई तीन हफ्ते बाद निर्धारित की है। दैनिक समाचार पत्रों में छपी खबरों पर हाईकोर्ट ने जनहित याचिका दर्ज की है। खबरों के अनुसार औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में दवा नियंत्रक प्राधिकरण ने नकली दवा के कारोबार का भंडाफोड़ किया है। नामी कंपनियों के नाम से निर्मित नकली दवाओं की भारी खेप बरामद की गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

मोबाइल नम्बर, आधारकार्ड व ईमेलआईडी अपडेट करने के लिए संबंधित रोजगार कार्यालय में सम्पर्क करें अभ्यार्थी

ऊना, 22 मार्च – जिला रोजगार अधिकारी अनीता गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि विभाग द्वारा ईईएमआईएस सॉफ्टवेयर को अपग्रेड कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि अपग्रेड सॉफ्टवेयर में प्रार्थी को अपना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपमुख्य सचेतक केवल पठानिया ने नागबाड़ी में नाग मंदिर में की पूजा-अर्चना

विकास कार्यों के लिए 5 लाख रुपये की घोषणा एएम नाथ। नूरपुर :  उपमुख्य सचेतक केवल पठानिया ने आज नागबाड़ी स्थित प्राचीन नाग मंदिर जठेरे पठानिया में पहुँचकर विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेशवासियों की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक नीरज नैयर ने किया दड़ोगा–मिल्हा सड़क का लोकार्पण… प्रत्येक गांव को सड़क सुविधा से जोड़ना मेरी प्राथमिकता : नीरज नैयर

फतेहपुर से सुहगला सड़क का किया भूमि पूजन एएम नाथ। चंबा :  विधायक नीरज नैयर ने आज ग्राम पंचायत सिंगी में दड़ोगा से मिल्हा को जोड़ने वाली 2 किलोमीटर लंबी जीप योग्य सड़क का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत समीक्षा बैठक आयोजित : अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी राहुल चौहान ने की अध्यक्षता, योजना के तहत चयनित है ग्राम पंचायत मेल और मंगला

एएम नाथ।  चंबा, 2 मार्च :  अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी राहुल चौहान की अध्यक्षता में सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत चयनित जिला चंबा के विकास खंड मैहला की ग्राम पंचायत मंगला तथा विकास खंड...
Translate »
error: Content is protected !!