खुले पनीर के 9 सैंपल लिए : होशियारपुर के DHO ने जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी

by

होशियारपुर, 14 सितंबर :   फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन पंजाब के कमिश्नर डॉ. अभिनव त्रिखा और सिविल सर्जन होशियारपुर डॉ. पवन कुमार शगोतरा के निर्देशानुसार नव नियुक्त जिला स्वास्थ्य अधिकारी (डीएचओ) डॉ. जतिंदर भाटिया द्वारा फूड सेफ्टी अधिकारियों मनीष सोढ़ी, विवेक कुमार और अभिनव खोसला के साथ होशियारपुर के सब अर्बन क्षेत्रों, टांडा और गढ़शंकर के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की गई। इस दौरान फूड सेफ्टी टीम द्वारा खुले पनीर के 9 सैंपल लिए गए।
लिए गए सैंपलों को जांच के लिए फूड लैब खरड़ भेजा गया है। अगर सैंपल रिपोर्ट एफ.एस
एस.ए.आई (भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण) के अनुसार सही नहीं पाई गई, तो फूड सेफ्टी स्टैंडर्ड एक्ट 2006 के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
छापेमारी के दौरान खराब खोया और एक्सपायरी डेट की सॉस की बोतलों को मौके पर ही नष्ट करवा दिया गया। खराब खाद्य सामग्री बेचने वालों को डीएचओ द्वारा कड़ी चेतावनी दी गई कि जनस्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
डीएचओ ने जिला वासियों को जागरूक करते हुए कहा कि खाने-पीने की सामग्री खरीदते समय उसकी एक्सपायरी डेट अवश्य जांच लें और एक्सपायर्ड खाद्य पदार्थों का सेवन न करें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब में वामपंथी ताकतों को मजबूत करने के लिए आरएमपीआई  दोआबा क्षेत्र का सम्मेलन 19 जुलाई को जालंधर में होगा : राम जी दास चौहान

गढ़शंकर। भारतीय इंक़लाबी मार्क्सवादी पार्टी ऑफ इंडिया इकाई गारशंकर की बैठक कॉमरेड देविंदर राणा की अध्यक्षता में गांधी पार्क गारशंकर में हुई । देश की वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर चर्चा करते हुए जिला कमेटी...
article-image
पंजाब

वोटरों में जागरूकता फैलाने हेतु साइकिल रैलियां निकाली 

गढ़शंकर,  13 मई: माननीय जिला चुनाव अधिकारी-कम-जिलाधीश होशियारपुर श्रीमती कोमल मित्तल के दिशा निर्देशों अनुसार तथा सहायक रिटर्निग अधिकारी गढ़शंकर मेजर शिवराज सिंह बल्ल के नेतृत्व में हलका गढ़शंकर के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हर साल ब्लड कैंसर के 1.17 लाख नए मामले सामने आने की संभावना रहती है: डॉ. जतिन सरीन

होशियारपुर : बोन मैरो ट्रांसप्लांट एक  नॉन इनवेसिव तकनीक है जिसमें क्षतिग्रस्त या रोगग्रस्त स्टेम कोशिकाओं को स्वस्थ स्टेम कोशिकाओं से बदल दिया जाता है। यह जटिल प्रक्रिया भारत में बहुत कम अस्पतालों में की जाती है, भले ही भारत में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मंडी में आईआईटी रोपड़ के प्रोफैसरों ने बताई भूकंपरोधी भवन निर्माण की तकनीकें

पुराने भवनों को भूकंप से सुरक्षित करने के लिए भूकंप रेट्रोफिटिंग की भी दी जानकारी डीडीएमए मंडी ने किया था आईआईटी रोपड़ के सहयोग से कार्यशाला का आयोजन उपायुक्त ने की कार्यशाला की अध्यक्षता...
Translate »
error: Content is protected !!