खूनी झड़प, चाकू लगने से युवक की मौत; दो घायल : 24 घंटे में शहर में दूसरी वारदात से पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

by

एएम नाथ। सोलन। सोलन के चौक बाजार में शुक्रवार को दो गुटों के बीच हुई खूनी झड़प में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक घायल हो गए। बताया जा रहा है कि झड़प के दौरान एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया। पेट में चाकू लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई।

घटना में एक अन्य युवक की उंगलियां कट गईं, जबकि तीसरे युवक के पेट में चोट लगी है। सभी घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल सोलन पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

एसपी सोलन मौके पर पहुंचे

वारदात की सूचना मिलते ही एसपी सोलन रमेश शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। दोनों गुटों के बीच झड़प किस वजह से हुई, इसे लेकर पुलिस तथ्यों की पड़ताल कर रही है।

24 घंटे में दूसरी वारदात, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

शहर में 24 घंटे के भीतर यह दूसरी गंभीर वारदात सामने आने से पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। इससे पहले गुरुवार रात एक युवक पर कथित तौर पर बेलचे से हमला किया गया था। सिर पर गंभीर चोट लगने के बाद युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है और उसका पीजीआई के आईसीयू में उपचार चल रहा है।

लगातार सामने आ रही इन घटनाओं के बाद शहरवासियों में भी चिंता का माहौल है। पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुटी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

राज्य स्तरीय स्नूकर एवं पूल प्रतियोगिता के लिए ट्रायल्स 9 नवम्बर को आयोजित होंगे

एएम नाथ। चम्बा : डॉ. अनूप कुमार शर्मा, सचिव जिला स्नूकर एंड पूल एसोसिएशन, चम्बा ने जानकारी देते हुए बताया कि एसोसिएशन द्वारा आगामी राज्य स्तरीय स्नूकर एवं पूल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मनरेगा कनवर्जेंस से बनेंगे 49 आंगनवाड़ी भवन, भवनों के लिए मनरेगा के माध्यम से 8-8 लाख रुपये : हेमराज बैरवा

हमीरपुर 22 सितंबर। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बताया कि जिला हमीरपुर में मनरेगा कनवर्जेंस से 49 आंगनवाड़ी केंद्र भवन बनाए जाएंगे। इन भवनों के लिए मनरेगा के माध्यम से 8-8 लाख रुपये, 15वें वित्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

किसान आय वृद्धि पर फोकस, मिशन हॉर्टिकल्चर की जिला कार्ययोजना को मंजूरी

एएम नाथ।  कुल्लू, 8 जनवरी : उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस. रविश की अध्यक्षता में जिला कुल्लू में ‘एकीकृत बागवानी विकास मिशन (मिशन फॉर इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट ऑफ हॉर्टिकल्चर) के अंतर्गत वर्ष 2026–27 की जिला वार्षिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ध्याणी जो खाली हथ मत भेजदे : कमलेश ठाकुर ने लोगों से देशी अंदाज में मांगा साथ – संस्कारी बेटी हूं, अपने पति का नाम नहीं लूंगी

एएम नाथ। देहरा : बीते कुछ दिनों से चर्चा में चल रही देहरा विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश ठाकुर ने शुक्रवार को नामांकन पत्र भरा। काांग्रेस प्रत्याशी कमलेश ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी...
Translate »
error: Content is protected !!