खूनी झड़प, चाकू लगने से युवक की मौत; दो घायल : 24 घंटे में शहर में दूसरी वारदात से पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

by

एएम नाथ। सोलन। सोलन के चौक बाजार में शुक्रवार को दो गुटों के बीच हुई खूनी झड़प में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक घायल हो गए। बताया जा रहा है कि झड़प के दौरान एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया। पेट में चाकू लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई।

घटना में एक अन्य युवक की उंगलियां कट गईं, जबकि तीसरे युवक के पेट में चोट लगी है। सभी घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल सोलन पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

एसपी सोलन मौके पर पहुंचे

वारदात की सूचना मिलते ही एसपी सोलन रमेश शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। दोनों गुटों के बीच झड़प किस वजह से हुई, इसे लेकर पुलिस तथ्यों की पड़ताल कर रही है।

24 घंटे में दूसरी वारदात, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

शहर में 24 घंटे के भीतर यह दूसरी गंभीर वारदात सामने आने से पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। इससे पहले गुरुवार रात एक युवक पर कथित तौर पर बेलचे से हमला किया गया था। सिर पर गंभीर चोट लगने के बाद युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है और उसका पीजीआई के आईसीयू में उपचार चल रहा है।

लगातार सामने आ रही इन घटनाओं के बाद शहरवासियों में भी चिंता का माहौल है। पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुटी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हल्का चब्बेवाल के गांवों की बिजली बहाली को लेकर विधायक डॉ. इशांक द्वारा पावरकॉम अधिकारियों संग आपात बैठक

ज़रूरत पड़ी तो अपनी तनख्वाह से पैसे खर्च कर हलके के लोगों की समस्याएं हल करूंगा: डॉ. इशांक होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : हल्का चब्बेवाल के सभी पावरकॉम अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ-साथ विभिन्न गांवों के सरपंचों,...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सेक्टर-26 में हुए धमाके को लेकर बड़ा खुलासा : वारदात के बाद आरोपी मोहाली जाते समय किसी लाइट पर नहीं रुके,आरोपियों ने काले रंग का पहन लिया था हेलमेट

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ सेक्टर-26 में हुए धमाके को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, सेक्टर-26 में सेविल बार एंड लाउंज और De’orra night club के बाहर ब्लास्ट करने वाले मोटरसाइकिल सवारों...
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मोटर ड्राइविंग टेªनिंग में दाखिले के लिए 24 तक मांगे आवेदन

रोहित भदसाली।  ऊना, 15 अक्तूबर। आईटीआई ऊना में सत्र 2024-25 के लिए एक वर्षीय मोटर ड्राइविंग एवं हेवी अर्थ मूविंग मशीनरी ऑपरेटर टेªनिंग में दाखिले लेने के लिए 24 अक्तूबर तक आवेदन मांगे गए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा एलान : सभी पात्र कर्मचारियों को मिलेगी OPS, ₹2,229 करोड़ के लंबित देय जारी

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वीरवार को विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान कहा है कि प्रदेश के सभी पात्र सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) का लाभ दिया जाएगा।...
Translate »
error: Content is protected !!