खून से लथपथ लाश को खेत में दिया था फेंक : मां-बेटे निकले कातिल , घरेलू विवाद को लेकर कर दिया था मर्डर

by

जालंधर :    करतारपुर के जंडे सराए रोड स्थित बड़ा छोटा गांव के खेत में बोरे में शुक्रवार को मिले एक व्यक्ति के शव के मामले में आरोपित की पहचान करने में सफलता पाई है। पुलिस ने 24 घंटे में ही हत्या के आरोपितों को काबू कर लिया है।  इस हत्या को अंजाम देने वाले मृतक का बेटा व उसकी पत्नी ही निकली। जिन्होंने घरेलू विवादों से तंग आकर तेज हथियारों से उसकी हत्या कर दी।

         डीएसपी विजय कुंवर पाल ने बताया कि थाना प्रभारी रमनदीप सिंह को सूचना मिली कि बड़ा छोटा गांव के खेत में खून से लथपथ जसवीर सिंह निवासी बोपाराय थाना भुल्लथ, कपूरथला की खून से लथपथ लाश पड़ी है। जिसके शरीर पर तेजधार हथियारों के निशान हैं।   थाना प्रभारी रमनदीप सिंह ने कार्रवाई करते हुए गांव धीरपुर में मृतक जसवीर सिंह की मां सेवा कौर से जानकारी हासिल की और उनके बयानों पर मामला दर्ज किया। जांच के दौरान मृतक जसवीर सिंह की पत्नी नछत्तर कौर व बेटे गुरविंदर सिंह को गांव नवा पिंड, थाना करतारपुर से काबू कर लिया।
थाना प्रभारी रमनदीप सिंह ने बताया कि आरोपितों ने पूछताछ में बताया कि जसवीर सिंह से आपसी तकरार रहती था। इसी तकरार में दातर से उन पर हमला कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई और उसकी लाश को खेत में फेंक दिया था और पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को मोर्चरी भिजवा दिया है।
हत्या के आरोपित युवक की 30 मई को होने वाली थी शादी :  इस संबंध में यह भी जानकारी मिली है कि पिता जसवीर सिंह की हत्या करने वाले आरोपित बेटे गुरविंदर सिंह की इसी महीने 30 मई को शादी होने वाली थी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पालकावह में दिनदिहाड़े लूट : 6 कार सवार लुटेरे चाकू की नोक पर एक लाख रुपए छीन कर फरार

हरोली : पालकावह में दिनदहाड़े 6 कार सवार लुटेरे चाकू की नोक पर एक लाख रुपए छीन कर फरार हो गए और अब पुलिस मामले के आरोपियों के तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही...
article-image
पंजाब

रोजाना 166.7 ग्राम गेहूं गरीबों के लिए पर्याप्त नहीं : जय गोपाल धीमान

खाद्य सुरक्षा के नाम पर गरीबों से हो रहा मजाक, राशन की जगह 1500 रुपये मासिक देने की मांग गढ़शंकर। भारत जगाओ आंदोलन के नेता जय गोपाल धीमान ने नैशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट के...
article-image
पंजाब

36 बोतल नाजायज शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

गढ़शंकर, 13 अगस्त : गढ़शंकर पुलिस द्वारा एक आरोपी को 13 बोतल नाजायज शराब सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जानकारी अनुसार एएसआई राजेश कुमार की पुलिस पार्टी गश्त दौरान टी पॉइंट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मनीष गर्ग ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत पल्हेच में जांची व्यवस्था

नए मतदाता हरीश ठाकुर से उनके आवास पर की मुलाकात। सोलंन : हिमाचल प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने आज सोलन ज़िला के 53-सोलन (अ.जा.) निर्वाचन क्षेत्र में मतदाता सूचियों के विशेष...
Translate »
error: Content is protected !!