खेडां वतन पंजाब दीयां ब्लाक गढ़शंकर – दोआबा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल पारोवाल ने एथलेटिक्स मुकाबलों में शानदार जीत हासिल कर जिला स्तरीय खेलों में कराया नाम दर्ज

by
गढ़शंकर,  10 सितम्बर: सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर में करवाई गईं खेडां वतन पंजाब दीयां खेलों में करवाए ब्लाक स्तरीय एथलेटिक्स मुकाबलों में क्षेत्र की विख्यात शिक्षण संस्थान दोआबा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल पारोवाल के खिलाड़ियों ने भाग लेकर शानदार जीत हासिल की। इन मुकाबलों में स्कूल के ग्यारहवीं कक्षा (नॉन-मेडिकल) के छात्र मनिंदर सिंह ने 3000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक एवं 1500 मी. दौड़ में रजत पदक, इन्द्रवीर सिंह कक्षा दसवीं ने 3000 मी. दौड़ में रजत पदक, गुरशगुन कौर कक्षा सातवीं ने 600 मी. दौड़ में रजत पदक एवं 100 मी. दौड़ में कांस्य पदक, सुभदीप सिंह कक्षा बारहवीं ने 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक, हरमनप्रीत कौर कक्षा सातवीं ने लंबी कूद में स्वर्ण पदक, 100 मीटर दौड़ में रजत पदक और तनवीर सिंह कक्षा सातवीं ने 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक, गैरी शर्मा कक्षा 12वीं ने गोला फेंक में रोहन कुमार कक्षा 10वीं ने 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता, लवप्रीत कौर बारहवीं कक्षा ने 200 व 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता। रविकरन कक्षा 12 ने 200 मीटर दौड़ में कांस्य पदक, दीपांश कक्षा 9 ने गोला फेंक में कांस्य पदक, मंदीप कक्षा 12 ने 400 मीटर दौड़ में कांस्य पदक, मनराज सिंह कक्षा सातवीं ने गोला फेंक में कांस्य पदक, रोहन कक्षा 10वीं, अभिषेक मनदीप सिंह, जनित, सुखप्रीत सिंह, शुभदीप सिंह, गैरी शर्मा, अभिकरण और समरदीप कक्षा 12वीं ने स्वर्ण पदक जीते। स्कूल फुटबॉल टीम अंडर 14 ने दूसरा स्थान और अंडर 17 टीम ने तीसरा स्थान हासिल कर खेल विभाग का, स्कूल संस्थान और माता-पिता का नाम रोशन किया। इन पदक उपलब्धियों पर खुशी व्यक्त करते हुए स्कूल की डायरेक्टर श्री मति हरप्रीत कौर जी ने सभी को बधाई दी और स्कूल के खेल विभाग की सराहना की।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मलकोवाल में 55 लाख से पीने के पानी के टियूबवैल का शुभारंभ पूर्व विधायक गोल्डी ने किया

गढ़शंकर: गांव मलकोवाल में 55 लाख की लागत से पीने का पानी का टियूबवैल लगाने का शुभारंभ काग्रेस के प्रदेशिक महासचिव व पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस की दूसरी सूची जारी : चार राज्यों के लिए 43 की टिकट फाइनल -पूर्व सीएम अशोक गहलोत और कमलनाथ के बेटे को भी फिर से टिकट

अजायब सिंह बोपाराय। नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की दूसरी सूची जारी कर दी गई है। इसमें चार राज्यों के 43 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया है। इस सूची...
article-image
पंजाब

बीजेपी के प्रत्याशी से कृषि कानूनों के बारे में सवाल पूछे जाएंगे – संयुक्त किसान मोर्चा

गढ़शंकर : संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक इकबाल सिंह जस्सोवाल के नेतृत्व में गांधी पार्क गढ़शंकर में हुई। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जब भी भाजपा उम्मीदवार लोक सभा क्षेत्र...
article-image
पंजाब

डिप्टी स्पीकर कार्यालय से थानेदार पुशविंदर सिंह राणा को विदाई पार्टी एवं सम्मान : थानेदार पुशविंदर सिंह राणा ने बहुत ईमानदारी और निष्ठा के साथ सेवा करके अपने पुलिस विभाग को किया गौरवान्वित – डिप्टी स्पीकर रौड़ी

गढ़शंकर : डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने स्थानीय कार्यालय में थानेदार पुशविंदर सिंह राणा को सेवानिवृत्ति एवं विदाई पार्टी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर आयोजित एक प्रभावशाली कार्यक्रम को संबोधित करते...
Translate »
error: Content is protected !!