खेलों के महत्व पर जोर दिया; आयोजकों की प्रशंसा की : गांव खटकड़ कलां में अयोजित कबड्डी कप में शामिल हुए सांसद मनीष तिवारी

by
नवांशहर, 26 फरवरी: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने युवाओं को नशे से दूर करने के लिए खेलों के महत्व पर जोर दिया है, जो हमारे शारीरिक व मानसिक विकास के लिए बहुत जरूरी हैं। इसी के साथ ही उन्होंने खेलों को प्रोत्साहित करने वाली समाज सेवी संस्थाओं की भी प्रशंसा की है। सांसद तिवारी शहीद-ए-आजम भगत सिंह की पवित्र स्थली गांव खटकड़ कलां में शहीद भगत सिंह यूनाइटेड स्पोर्ट्स क्लब द्वारा इलाका निवासियों एनआरआई भाईचारे के सहयोग से आयोजित कबड्डी कप में भाग लेने के अवसर पर संबोधित कर रहे थे।
इस अवसर पर सांसद तिवारी ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह की पवित्र धरती पर मेला करवाने के लिए आयोजकों का धन्यवाद किया, जिन्होंने उन्हें इस खेल मेले में शामिल होने का मौका दिया है। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर करने में खेलों के महत्व पर भी जोर दिया, जो हमारे शारीरिक व मानसिक विकास के लिए बहुत जरूरी है और एक स्वस्थ व्यक्ति ही अपनी जिम्मेदारियां को सही तरीके से निभा सकता है। इसी के साथ ही, उन्होंने एक बार फिर से किसानों के हक में अपनी आवाज को बंद करते हुए, राज्य के निवासियों और विदेश में बसने वाले एनआरआई भाईचारे को एक साथ आने की अपील की, ताकि पंजाब के अस्तित्व को बचाया जा सके।
जहां अन्य के अलावा, जिला योजना बोर्ड नवांशहर के पूर्व चेयरमैन सतवीर सिंह पल्लीझिक्की, मक्खन सिंह बैंस, बहादुर सिंह प्रधान, अवतार सिंह शेरगिल, देव थिंद, सतनाम सिंह हेड़ीयां, जीता नत्त एशियन फूड कनाडा, विक्रम सिंह विक्की, गुरजीत सिंह पुरेवाल, केवल सिंह खटकड़, हरपाल सिंह सरपंच पठलावा, बलवीर थांदी, सतनाम सिंह सरपंच खटकड़ कलां भी मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आजादी दिवस महोत्सव के चलते एआईईसी कंपनी ने बच्चों को बांटें तिरंगे झंडे

गढ़शंकर : एआईईसी कंपनी द्वारा आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के मौके पर गढ़शंकर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कंपनी की तरफ से सभी बच्चों को तिरंगे झंडे दिए गए तथा...
article-image
पंजाब

वड़िंग के खिलाफ शिकायत पर SC कमीशन सख्त….पंजाब पुलिस से 5 दिन में कार्रवाई रिपोर्ट तलब

चंडीगढ़। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के खिलाफ पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री दिवंगत बूटा सिंह को लेकर कथित जातिसूचक और अपमानजनक टिप्पणी के मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग...
article-image
पंजाब

पंचायतों को पंजाब सरकार ने किया भंग : प्रबंधक पंचायतों का कामकाज देखेंगे

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने 5 साल का कार्यकाल पूरा करने वाली पंचायतों को भंग कर दिया है। नई पंचायतें चुनी जाने तक प्रबंधक पंचायतों का कामकाज देखेंगे। इससे पहले पंचायत विभाग ने पंचायतों...
Translate »
error: Content is protected !!