खो-खो खिलाड़ियों पल्लवी व परिशा को उपायुक्त राघव शर्मा ने दिए सर्टिफिकेट

by

ऊना :27 जुलाईः उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने 31वीं राष्ट्रीय सब जूनियर खो-खो प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश की टीम की ओर से भाग लेने वाली जिला ऊना की दो खिलाड़ियों पल्लवी कुमारी तथा परिशा दूबे को प्रमाण पत्र प्रदान किए। पल्लवी हरोली उपमंडल के तहत आने वाले ललड़ी की निवासी हैं, जबकि परिशा दूबे मलाहत नगर की रहने वाली हैं।
उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने राज्य की टीम की ओर से भाग लेने वाली दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि 27 नवंबर 2021 से एक दिसंबर 2022 तक प्रतिस्पर्धा ऊना के इंदिरा स्टेडियम में आयोजित की गई थी, जिसमें राज्य की टीम क्वार्टर फाइनल मुकाबलों तक पहुंची थी। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाली दोनों खिलाड़ियों के सर्टिफिकेट एसोसिएशन से बन कर आएं हैं, जिन्हें खिलाड़ियों को प्रदान किया गया है।
इस अवसर पर जिला ओलंपिक संघ के महासचिव व जिला खो-खो संघ के कोषाध्यक्ष राजेश शर्मा व दोनों खिलाड़ियों के पिता वचित्र सिंह तथा कृष्ण कुमार दूबे भी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

*ज्वालामुखी में हर्षोल्लास के साथ मनाया 77वां स्थापना दिवस*- देश की रक्षा में डोगरा रेजिमेंट का योगदान अमूल्य: शांडिल*

राकेश शर्मा  : ज्वालामुखी/ तलवाड़ा , 02 फरवरी। स्वास्थ्य एवं समाज कल्याण मंत्री कर्नल धनी राम शांडिल ने कहा कि 8वीं डोगरा रेजिमेंट ने देश की रक्षा में अतुलनीय योगदान दिया है। रविवार को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*एडीसी का ’कॉल बिफोर यू डिग’ ऐप के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर : भूमिगत संरचनाओं की सुरक्षा होगी सुनिश्चित

रोहित जसवाल।  ऊना, 9 अप्रैल। अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने जिले में भूमिगत संरचनाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और खुदाई कार्यों के दौरान किसी भी प्रकार की क्षति से बचाव हेतु ’कॉल बिफोर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गोहर स्कूल में मनाया जाएगा उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस

 गोहर, 6 जनवरी :    26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के सफल आयोजन के संबंध में आवश्यक तैयारी एवं उप मंडल स्तर गणतंत्र दिवस समारोह मनाने हेतु कार्यक्रम की रूपरेखा निर्धारण करने के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक नीरज नैय्यर ने ग्राम पंचायत पधर साहो में सामुदायिक भवन व खेल परिसर की रखी आधारशिला

70 लाख की लागत से निर्मित होगा जजरेड से सनोटी संपर्क मार्ग : नीरज नैय्यर एएम नाथ। चम्बा :  विधायक नीरज नैय्यर ने कहा कि खेल व्यक्ति के सर्वांगीण विकास का आधार हैं। खेलों...
Translate »
error: Content is protected !!