खो-खो प्रतियोगिता : चैयरपर्सन हरप्रीत कौर की अगुवाई में तीन दिवसीय खो-खो खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ

by

माहिलपुर – दोआबा पब्लिक स्कूल दोहलरों, माहिलपुर में चैयरपर्सन हरप्रीत कौर की अगुवाई में तीन दिवसीय खो-खो खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। मैनेजिंग डायरेक्टर हरजिंदर सिंह गिल ने बताया कि इस प्रतियोगिता में सीबीएससी क्लस्टर में अंडर-19 आयु वर्ग की अठारह टीमें हिस्सा ले रही है। प्रतियोगिता का आरंभ एसडीएम गढ़शंकर प्रीतइंदर सिंह बैंस ने करते हुए खिलाड़ियों से अच्छा व उच्चकोटि का खेल प्रदर्शन करने का आह्वान करते हुए शपथ दिलाई। इस दौरान गुब्बारे व कबूतर छोड़े गए। प्रतियोगिता में स्कूल के विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किया। डायरेक्टर गुरिंदर सिंह बैंस व इश्मीत सिंह बैंस ने ख़िलाड़ियाँ के साथ जान करते हुए उन्हें खेल भावना से खेल खेलने के लिए प्रेरित किया। प्रथम दिन श्री हरगोविंद पब्लिक स्कूल अमृतसर, सेंट सोल्जर इलाइट कॉन्वेंट स्कूल अमृतसर व श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल लुधियाना की टीम विजेता रही। इस दौरान प्रिं अरुण गुप्ता, सुखविंदर कौर गिल, संजीव कुमार पर्वेक्षक, डीपी रजनी, कमलप्रीत सिंह, महिंदर सिंह, पूजा रानी, अजय कुमारी, शैली शर्मा, विनय कुमार, दीपिका, सोहेल गांधी, कुलवंत सिंह व जसदीप सिंह सहित स्कूल स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

CM ऑफिस में करप्शन के दावों पर पंजाब पुलिस और ED आमने-सामने! दस्तावेजों के लिए दूसरा रिमाइंडर, ED अधिकारी को 3 सितंबर को पंजाब पुलिस मुख्यालय बुलाया

AAP ने मांगा पूरा इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड, BJP ने उठाए ‘रेट कार्ड’ से ट्रांसफर-पोस्टिंग के सवाल चंडीगढ़। पंजाब में मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के दावों को लेकर पंजाब पुलिस और प्रवर्तन निदेशालय (ED)...
article-image
पंजाब

पंजाब पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन ब्लॉक माहिलपुर के चुनाव – मलकीत सिंह बाहोवाल अध्यक्ष, मक्खन सिंह लंगेरी से महासचिव बने

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा  :  पेंशनरों के लिए संघर्ष करने वाली संस्था पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन माहिलपुर के चुनाव अधिवेशन हेतु एक सभा का आयोजन किया गया। यह चुनावी सभा जिला कमेटी द्वारा अबजरबार तहसील गढ़शंकर के...
article-image
पंजाब

24 आपराधिक तत्वों को किया गिरफ्तार : पंजाब पुलिस ने 134 बस अड्डों, 181 रेलवे स्टेशनों पर की विशेष जांच

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दृष्टिकोण के अनुसार पंजाब को एक सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चल रहे अभियान के बीच, पंजाब पुलिस ने मंगलवार को “ओपीएस ईगल-III” के नाम से राज्य भर...
article-image
पंजाब

5 ग्रिफ्तार : 3 पिस्टल 7.65 एमएम, 22 जिंदा रोंद 7.65एमएम, 2 खंडे (लोहे के), 1 बेसबाल एवं गाड़ी इसुजु पिक्क अप बरामद

हरियाणा : डायरैक्टर जनरल पुलिस पंजाब वीके भावरा की हिदायत पर सीनियर पुलिस कप्तान होशियारपुर सरताज सिंह (आईपीएस) द्वारा जारी गाइडलाइंस एवं एसपी (इनवेस्टीगेशन) मुख्तयार राय (पीपीएस) की अगुवाई में नाजायज असला/हथियार रखने वाले...
Translate »
error: Content is protected !!