गगरेट व चिंतपूर्णी विस क्षेत्र में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री सुनेंगे लोगों की समस्याएं : 25 जनवरी को रायपुर सहोड़ां में उप मुख्यमंत्री सुनेंगे जन समस्याएं – DC राघव शर्मा

by
ऊना, 23 जनवरी – प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीणों क्षेत्रों में जाकर जनता की समस्याओं के निदान और लोगों को जन कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराने तथा उनका लाभ आम जनता तक पहुंचाने के लिए सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
यह जानकारी देते हुए उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया कि 25 जनवरी को ऊना विधानसभा क्षेत्र रायपुर सहोड़ां में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम आयोजित होगा तथा ग्राम सभा की विशेष बैठक भी आयोजित होगी जिसकी अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री करेंगे। 27 जनवरी को गगरेट विस क्षेत्र के लोअर भंजाल व 28 जनवरी को चिंतपूर्णी विस क्षेत्र के लडोली(पंजोआ) में कार्यक्रम के तहत ग्राम सभा की विशेष बैठकें आयोजित होगी जिसकी अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खु करेंगे। इसके अतिरिक्त 30 जनवरी को कुटलैहड़ वि क्षेत्र के तहत बसाल में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम कें अंतर्गत ग्राम सभा की विशेष बैठक आयोजित होगी जिसकी अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री करेंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

सेना भर्ती रैली 29 अगस्त से 8 सितंबर तक सुजानपुर टीरा में : सेना भर्ती में भाग लेने के लिए 30 जुलाई तक कर सकते हैं आनलाईन आवेदन

ऊना  : 2 जुलाई: ऊना, हमीरपुर व बिलासपुर के युवाओं के लिए अग्निपथ योजना के तहत सेना भर्ती 29 अगस्त से 8 सितंबर तक सुजानपुर टीरा, जिला हमीरपुर में आयोजित होगी। यह जानकारी सेना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया ने की शिमला विंटर कार्निवल–2024 की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के माननीय अध्यक्ष आदरणीय श्री कुलदीप सिंह पठानिया जी ने शिमला विंटर कार्निवल–2024 की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। श्री कुलदीप सिंह पठानिया जी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रोहतांग की ओर वाहनों की आवाजाही 2 जनवरी तक

एएम नाथ। कुल्लू :  जिलाधीश एवं जिला दंडाधिकारी कुल्लू तोरुल एस. रवीश ने आदेश जारी करते हुए पलचान से रोहतांग मार्ग पर वाहनों की आवाजाही को 2 जनवरी 2026 तक बढ़ाने की अनुमति प्रदान...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से लगी आग में जलने से 6 व्यक्तियों की मौत, 14 घायल, एसडीएम हरोली करेंगे जांच

सभी घायल प्रवासी मजदूर,11 पीजीआई रैफर डीसी राघव शर्मा ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ घटनास्थल का किया निरीक्षण ऊना : बाथू में एक निजी प्लॉट पर शैड में चल रही अवैध पटाखा फैक्टरी में...
Translate »
error: Content is protected !!