गडकरी से मिले मुकेश अग्निहोत्री, हिमाचल के परिवहन मुद्दों पर हुई अहम चर्चा : टूरिस्ट वाहनों की आयु सीमा 12 से बढ़ाकर 15 वर्ष करने पर सहमति, कीरतपुर-बिलासपुर-मंडी मार्ग पर स्पीड लिमिट 80 किमी प्रति घंटा होगी

by

एएम नाथ। शिमला/नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर प्रदेश से जुड़े कई महत्वपूर्ण परिवहन मुद्दों को उनके समक्ष रखा। बैठक में प्रदेश के टैक्सी और कॉन्ट्रैक्ट कैरिज वाहन संचालकों सहित सड़क परिवहन से जुड़े विभिन्न मामलों पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक के दौरान उपमुख्यमंत्री ने कॉन्ट्रैक्ट कैरिज वाहन संचालकों की लंबे समय से चली आ रही मांग उठाते हुए पर्यटक वाहनों की स्वीकार्य आयु सीमा 12 वर्ष से बढ़ाकर 15 वर्ष करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट योजना के तहत आने वाले वाहनों की आयु सीमा पहले ही बढ़ाई जा चुकी है। ऐसे में सड़क सुरक्षा मानकों से समझौता किए बिना कॉन्ट्रैक्ट कैरिज वाहनों को भी समान राहत दी जानी चाहिए।

इस पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आवश्यक अधिसूचना जारी करने के निर्देश दिए। इससे प्रदेश के टैक्सी संचालकों और पर्यटन क्षेत्र को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। राज्य के भीतर टूरिस्ट परमिट के तहत संचालित टैक्सियों की वैधता अवधि भी 12 वर्ष से बढ़ाकर 15 वर्ष किए जाने का निर्णय लिया गया है।

उपमुख्यमंत्री ने हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्य में ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन (एटीएस) की कमी का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने बताया कि प्रदेश में वर्तमान में केवल दो एटीएस कार्यरत हैं। उन्होंने आग्रह किया कि जब तक पर्याप्त संख्या में एटीएस स्थापित नहीं हो जाते, तब तक परिवहन संचालकों की सुविधा को देखते हुए मैनुअल फिटनेस टेस्टिंग व्यवस्था को समानांतर रूप से जारी रखने की अनुमति दी जाए।

केंद्रीय मंत्री ने राज्य सरकार की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया और प्रदेश में निर्माणाधीन एटीएस केंद्रों की स्थिति तथा संबंधित पूरा विवरण उपलब्ध करवाने को कहा। उपमुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार यह जानकारी तुरंत केंद्रीय मंत्रालय को उपलब्ध करवाएगी।

बैठक में कीरतपुर-बिलासपुर-मंडी मार्ग पर गति सीमा 60 किलोमीटर प्रति घंटा से बढ़ाकर 80 किलोमीटर प्रति घंटा करने पर भी सहमति बनी। इससे इस महत्वपूर्ण मार्ग पर आवाजाही करने वाले वाहन चालकों को सुविधा मिलने की उम्मीद है।

इसके अलावा, मुकेश अग्निहोत्री के आग्रह पर अमृतसर-होशियारपुर राष्ट्रीय राजमार्ग को पंडोगा (पंजाब-हिमाचल सीमा) से झलेड़ा, ऊना तक राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क से जोड़ने के संबंध में भी आवश्यक निर्देश जारी किए गए।

उपमुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के सकारात्मक रवैये और सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के बीच बेहतर समन्वय से प्रदेश के लंबे समय से लंबित परिवहन मामलों का समाधान संभव होगा और इससे पर्यटन, टैक्सी ऑपरेटरों तथा समूचे परिवहन क्षेत्र को महत्वपूर्ण राहत मिलेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शादी मुबारक

बी बी एन, 14 मार्च :  कोली माजरा के नितिन चौधरी को कड़ुआना की अमनप्रीत के साथ परिणय सूत्र में बंधने पर प्रथम न्यूज की ओर से ढेरों शुभकामनाएं। Share     
article-image
हिमाचल प्रदेश

पच्छाद में ‘‘सशक्त नारी, समृद्ध सिरमौर’’ के तहत विभिन्न योजनाओं तथा मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन और कुरीतियों पर महिलाओं को किया जागरूक

एएम नाथ। नाहन 10 जून। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला महिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन, द्वारा जिला सिरमौर के विकास खंड पच्छाद के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गलानाघाट में मंगलवार को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में राजभवन में मिलन कार्यक्रम आयोजित

 एएम नाथ। शिमला : शिमला में आज 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्थापना दिवस समारोह के उपलक्ष्य में एक विशेष मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने बतौर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एफआईआर : धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने पर सोशल मीडिया अकाउंट के खिलाफ

एएम नाथ। कोटखाई  : धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के खिलााफ पुलिस ने @TeamSaath नामक सोशल मीडिया अकाउंट के खिलाफ कोटखाई में मामला दर्ज किया गया है। एफआईआर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता चेतन बरागटा ने...
Translate »
error: Content is protected !!