गढ़शंकर इलाके में हो रही अवैध खनन को रोकने के लिए कुल हिंद किसान नेताओं ने एस. डी. एम. को दिया मांगपत्र

by

गढ़शंकर : कुल हिंद किसान सभा के राज्य उपप्रधान गुरनेक सिंह भजल व सी. आई. टी. यू. सीटू के राज्य जॉइंट सचिव महिंदर कुमार बद्दोआन की अगुवाई में एस. डी. एम. गढ़शंकर जशनप्रीत कौर गिल को इलाके में चल रही अवैध खनन के विरुद्ध मांगपत्र सौंपा गया। मांगपत्र में उन्होंने बताया कि अवैध खनन माफिया द्वारा वन विभाग की सबसे कड़ी धारा 4 व 5 में पहाड़ों को काटकर अवैध रास्ते बनाये गए हैं और वहां पर अवैध खनन की जा रही है। उन्होंने कहा कि माफिया वन विभाग व खनन विभाग के अधिकारियों के साथ मिलीभगत कर इलाके में शरेआम अवैध खनन कर रहा है लेकिन कोई भी विभाग उनपर कार्यवाही नहीं कर रहा। उन्होंने कहा कि खनन माफिया ने नहर की पटड़ी को भी क्षति पहुंचाई है। कुल हिंद किसान नेताओं ने बताया कि सरेआम की जा रहे खनन से वन प्राणियों व वन वनस्पतियों को नुकसान पहुंच रहा है और वह लुप्त होने के कगार पर है। कुल हिंद किसान सभा के नेताओं ने एस. डी. एम. गढ़शंकर को बताया काफी समय से अखबारों व इलेक्ट्रोनिक मीडिया में अवैध खनन से संबंधित खबरें छप रही है लेकिन अधिकारी कोई कारवाई करने से पल्ला झाड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह आपके माध्यम से सरकार व संबंधित विभागों का ध्यान इस समस्या की और दिलाना चाहते हैं और उनकी मांग है कि खनन माफिया पर कड़ी कारवाई की जाए। नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अवैध खनन को रोका नहीं गया तो वह अन्य जत्थेबंदियों को साथ लेकर संघर्ष करने के लिए मजबूर होंगे। इस अवसर पर कश्मीर सिंह भजल, हरभजन सिंह, रमेश कुमार व हरभजन सिंह गुलपुर भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महिला का दावा- 7 सालों से कर रहे थे शोषण, गर्भपात भी कराया : आदिवासी विकास विभाग के DC के खिलाफ रेप का मामला दर्ज

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के एक बड़ी खबर है.यहां आदिवासी विकास विभाग के डिप्टी कमिश्नर डॉ.आनंदजी सिंह के खिलाफ रेप का मामला दर्ज हुआ है। एक महिला ने दंतेवाड़ा जिले के गीदम थाने में इसकी...
article-image
पंजाब

मिलेट्स को अपने आहार में शामिल कर स्वस्थ रह सकते हैं लोग: DHO डा. लखबीर सिंह

जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने कलस्टर सैंटर स्कूल बागपुर में सैमीनार लगाकर विद्यार्थियों व अध्यापकों को मिलेट्स, पाजीटिव फूड व योग के प्रति किया जागरुक होशियारपुर, 08 दिसंबर: कलस्टर सैंटर स्कूल बागपुर में आज मिलेट्स(मोटा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रोहतक के सोमवीर बने सुकेत केसरी, चंडीगढ़ के आशीष रहे उप-विजेता : तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्मानी ने किया कुश्ती विजेताओं को सम्मानित

परम्परागत शोभा यात्रा के साथ सुंदरनगर का राज्य स्तरीय नलवाड़ किसान मेला संपन्न एएम नाथ। / रोहित जसवाल। सुंदरनगर, 28 मार्च।  सुन्दरनगर का सात दिवसीय राज्य स्तरीय नलवाड़ मेला 2025 परम्परागत शोभा यात्रा के...
article-image
पंजाब

कुलवीर सिंह खख यूके व रेशम सिंह अमेरिका ने खालसा कॉलेज के जरूरतमंद विद्यार्थियों को 1.50 लाख का दान दिया

गढ़शंकर, 18 मार्च: बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर के पूर्व छात्र और गांव मोहनवाल निवासी कुलवीर सिंह खख यूके कबड्डी फेडरेशन लैस्टर के अध्यक्ष और रेशम सिंह अमेरिका ने खालसा कॉलेज के जरूरतमंद...
Translate »
error: Content is protected !!