गढ़शंकर में कानून व्यवस्था बदतर…. कल रात 20 वर्षीय युवक के मर्डर से साफ़ हो गया गढ़शंकर में आम लोग सुरक्षित नहीं : अमरप्रीत लाली

by

विफल पुलिस व प्रशासन में चहेते अफसरों को नियुक्त करने वाले विधायक को जनता से माफी मांगनी चाहिए
गढ़शंकर।  विधानसभा हल्का गढ़शंकर में कानून व्यवस्था बदतर हो चुकी है और लोगों का सरकार, प्रशासन  व पुलिस के उप्पर से विश्वास उठ चुका है। यह शब्द कांग्रेस पार्टी के हलका इंचार्ज व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य अमरप्रीत सिंह लाली ने प्रेस बयान में कहे।  अमरप्रीत लाली ने कहा कि बीती रात शाहपुर घाटे के पास 20 वर्षीय आर्यन कुमार की निर्मम हत्या इस बात का प्रमाण है कि इलाके में कानून व्यवस्था नाम की व्यवस्था खत्म हो चुकी है। उन्होंने कहा कि वैसे भी कानून व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन का काम है, लेकिन बार-बार राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल कर निकम्मे अफसरों को नियुक्त करने वाले गढ़शंकर के विधायक जय कृष्ण रौड़ी इस स्थिति के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार हैं और इस मर्डर के लिए व अन्य घटनाओं के लिए उन्हें गढ़शंकर की जनता से माफी मांगनी चाहिए।
अमरप्रीत लाली ने कहा कि दोआबा का शांत गढ़शंकर इलाका आज अवैध गतिविधियों की मंडी बन चुका है। इससे पहले नूरपुर जाटों में गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी और बाबा साहिब भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने का मामला साहमने आया था। और अब बीती रात आर्यन की हत्या कर दी गई। गढ़शंकर में सरेआम लूटपाट और हत्याकी घटनाएं हो रही है, जिसके चलते लोग डर के माहौल में हैं। नैनवां के 20 वर्षीय युवक भूपिंदर की टुकड़ों में मिली लाश के रहस्य को पुलिस ने आज तक दबा रखा है। लाली ने कहा कि प्रशासन के खुद के आदेशों को जानते हुए भी कि दिन में टिप्पर नहीं चलाए जाएंगे, अवैध खनन माफिया सड़कों पर मौत का नंगा नाच कर रहे हैं। प्रशासन पिछले दिनों जंगलों की अवैध कटाई रोकने में विफल रहा है। गढ़शंकर शहर, समुंदड़ा -सिंबली-पनम के गांवों और इलाकों में चोरों ने उत्पात मचा रखा है। प्रशासन की नाकामी का आलम यह है कि चोरों ने एक ही रात में गढ़शंकर शहर आठ   मेडिकल स्टोरों  को निशाना बनाया और पुलिस अभी भी सो रही है । माहिलपुर में मेडिकल स्टोर से चोरी कर रहे एक चोर को तीन पुलिसकर्मी भी नहीं पकड़ पाए और वह फरार हो गया। हलका विधायक की कार्यप्रणाली संदेह के घेरे में आ गई है, क्योंकि रिश्वत लेने के आरोप में बार-बार निलंबित किए गए पुलिस अधिकारियों को विधायक के दबाव में गढ़शंकर के थानों में तैनात किया गया है। लाली ने कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त और भ्रष्टाचार के लिए पैसे लेकर तैनात किए गए अधिकारी कभी भी ड्यूटी के प्रति संवेदनशील नहीं होते। उन्होंने कहा कि अगर कानून व्यवस्था की यही स्थिति रही तो गढ़शंकर के लोग सड़कों पर उतरने को मजबूर हो जाएंगे।
फोटो : अमरप्रीत सिंह लाली।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

श्री राम लीला कमेटी माहिलपुर की एक महत्वपूर्ण बैठक संत  हरी दास जी धूनेवालों के नेतृत्व में हुई : निर्णय लिया गया है और 14 सितंबर को ध्वजारोहण किया जाएगा. 3 अक्टूबर को श्री राम लीला शुरू होगी

होशियारपुर :  दलजीत अजनोहा : श्री राम लीला कमेटी माहिलपुर की एक महत्वपूर्ण बैठक संत हरी दास जी धूनेवालों के नेतृत्व में कमेटी अध्यक्ष सुभाष गौतम की देखरेख में हुई। इस अवसर पर  स्वर्गीय...
article-image
पंजाब

रोजगार मेला, 32 को नियुक्ति पत्र : गढ़शंकर में डिप्टी स्पीकर रौड़ी के दफ्तर में लगाया

गढ़शंकर। डिप्टी स्पीकर जै किशन रौड़ी के स्थानीय दफ्तर में जिला रोजगार अफसर गुरमेल सिंह की अगुवाई में रोजगार मेला लगाया गया। इस रोजगार मेले का उद्घाटन नीलम रौड़ी ने किया। रोजगार कैंप संबंधी...
पंजाब

डीएवी कालेज फॉर गल्र्स का बी.एस.सी. (एफ.डी.) द्वितीय समैस्टर का परिणाम 100 फीसदी रहा गढ़शंकर|

पंजाब विश्वविद्यालय द्वारा घोषित किए परिणाम में डीएवी कालेज फॉर गल्र्स गढ़शंकर का बी.एस.सी.(एफ.डी.) द्वितीय समैस्टर का परिणाम 100 फीसदी रहा। सभी छात्राएं शानदार अंक हासिल कर उतीर्ण हुई। कालेज की छात्रा पिंकी ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पेट्रोल पंप से 25 लाख की हेराफेरी का आरोप : सास की बीमारी का बहाना बनाकर छुट्टी पर गया कैशियर

धर्मशाला के मस्तपुर स्थित हिमालय फिलिंग स्टेशन का मामला, मोबाइल बंद कर हुआ लापता; गगल पुलिस ने धोखाधड़ी और गबन का केस दर्ज किया एएम नाथ। धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला क्षेत्र में मस्तपुर...
Translate »
error: Content is protected !!